Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 6:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भिक्षाटन कर बर्खास्त अनुसेवकों ने मनाई मकर संक्रांति, सातवें दिन भी जारी रहा धरना
    जोहार ब्रेकिंग

    भिक्षाटन कर बर्खास्त अनुसेवकों ने मनाई मकर संक्रांति, सातवें दिन भी जारी रहा धरना

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनुसेवकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के बर्खास्त 251 अनुसेवकों ने बुधवार को अनुसेवक संघ के बैनर तले भिक्षाटन कर रांची के नागा बाबा खटाल में मकर संक्रांति का पर्व मनाया। रोजगार बहाली की मांग को लेकर अनुसेवक पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। बर्खास्त अनुसेवक 3 जनवरी को पलामू उपायुक्त कार्यालय के पास से भिक्षाटन करते हुए पैदल यात्रा पर निकले थे और 8 जनवरी को रांची पहुंचे। इसके बाद से वे लगातार धरना दे रहे हैं। अनुसेवकों का कहना है कि अब तक उनकी सुध लेने के लिए धरना स्थल पर कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि या मंत्री नहीं पहुंचा, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।

    अनुसेवकों ने सवाल उठाया कि जब पूरे झारखंड में एक ही नियमावली के तहत चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, तो केवल पलामू जिले के अनुसेवकों को ही क्यों बर्खास्त किया गया। उनकी स्पष्ट मांग है कि सभी बर्खास्त अनुसेवकों का समायोजन किया जाए और बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका पहना है कि उन्हें पुनः बहाल किया जाए, अन्यथा राज्य के सभी जिलों के अनुसेवकों को भी समान रूप से बर्खास्त किया जाए।

    धरना स्थल पर विवेका कुमार शुक्ला, सुधाकर दुबे, कुनील शुक्ला, राकेश ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह, शशि कुशवाहा, नीरज यादव, सतेंद्र यादव, अभय कुमार, नंदू रजक, संजय राम, लोकनाथ उरांव, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में बर्खास्त अनुसेवक उपस्थित रहे।

    Also Read : राहुल दुबे गैंग के 6 गुर्गे चढ़े रामगढ़ पुलिस के हत्थे, कोयला कारोबारी के घर बरसाई थी गोलियां

    The dismissed contract workers celebrated Makar Sankranti by begging for alms; their protest continued for the seventh consecutive day. भिक्षाटन कर बर्खास्त अनुसेवकों ने मनाई मकर संक्रांति सातवें दिन भी जारी रहा धरना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल दुबे गैंग के 6 गुर्गे चढ़े रामगढ़ पुलिस के हत्थे, कोयला कारोबारी के घर बरसाई थी गोलियां
    Next Article वैश्विक मंच पर झारखंड, निवेश और विकास की अगली कहानी लिखने को तैयार

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026
    खूंटी

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.