Ranchi : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सता पक्ष और विपक्ष ने एक स्वर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए। सत्ता पक्ष और विपक्ष की मांग पर सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा परिसर में सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह सदन की भावना है। राज्य की जनता का भाव है, उसे सदन में सदस्यों ने रखा। इस पर सदन विचार करेगा।
इससे पहले सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, ऑल झारखंड स्टूडेट युनियन (आजसू) विधायक निर्मल महतो और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक सरयू राय ने भी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की।
Also Read : चतरा में गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, कामकाज ठप
Also Read : ओडिशा से झारखंड में घुसे दो ट्रकों को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा, 42 लाख का अवैध माल जब्त
Also Read : बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट
Also Read : ‘पारसनाथ की सबसे ऊंची चोटी पर बने दिशोम गुरू की प्रतिमा’, विधानसभा में जयराम महतो ने की मांग