Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jul, 2025 ♦ 9:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला में बारात के स्वागत में खड़े पिता की हृदय गति रूकने से मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में
    झारखंड

    गुमला में बारात के स्वागत में खड़े पिता की हृदय गति रूकने से मौत, शादी की खुशियां बदली मातम में

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: बेटे के शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। बस कुछ ही मिनटों में बेटी की बारात आने वाली थी। पिता मेहमानों के स्वागत में खड़े थे। जीवन के सबसे सुनहरे पल गुजर रहे थे। अचानक मौत ने दस्तक दे दी। हृदय गति रूकने से पिता की मौत हो गई। घटना झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा रोड का है। खुशियों की लम्हे देखते ही देखते गम में बदल गए। जहां लोगों के हंसने मुस्कुराने का दौर चल रहा था। शहनाईयों की धुन सुनाई दे रही थी। वहां चंद मिनटों में रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

    जानकारी के अनुसार बुधवार को मदरसा रोड सिसई में नासिर अंसारी अपनी बेटी की बारात के स्वागत में जुटे थे। बेटे बंटी अंसारी के शादी का रिसेप्शन चल रहा था। एक साथ दोनों कार्यक्रम आयोजित थे। चौतरफा खुशियों का माहौल था। शहनाईयों बज रही थीं। महिलाएं दुल्हन के साज- श्रृंगार में जुटी थीं। परिवार के पुरुष आने वाले मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब चार बजे अचानक नासिर को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे। कुछ देर में परिवार के रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। सिसई, करकरी,बघनी ,मुर्गू, ओल्मुण्डा सहित गुमला व लोहरदगा से लोगों इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। मौत की खबर सुनकर सब हतप्रभ रह गए।

    इलाके में सम्मानित व्यक्ति में शामिल थे नासिर
    नासिर अंसारी इलाके के सम्मानित लोगों में शामिल थे। वह अक्सर दूसरों की सहायता के लिए मुश्किल वक्त में खड़े रहते थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही झारखंड सरकार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे दिनेश उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रॉशन बरवा, सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, बैबुल अंसारी, अहमद खान,हाजी नसिम अंसारी, रज्जब अंसारी, अताउल्ला अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, रहमान अंसारी सहित कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। परिजनों के मुताबिक देर रात ऐशा नमाज के बाद बसिया रोड स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।इसके बाद नम आंखों से बेटी का निकाह हुआ।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांडर में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल जांच में बात की पुष्टि
    Next Article जिला परिषद उमीदवार कांके पूर्वी आलोक एवं साथियों ने बिपिन रावत समेत शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजेश मुंडा म’र्डर केस में दो और गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    July 23, 2025
    झारखंड

    झारखंड के ज़िलों में अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने की योजना को केंद्र की मंजूरी…

    July 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    केवल चंडिगढ़ में बिकने वाली शराब भेजी जा रही थी बिहार, 14 चक्का माल लोड ट्रक रांची में पकड़ाया

    July 23, 2025
    Latest Posts

    राजेश मुंडा म’र्डर केस में दो और गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    July 23, 2025

    झारखंड के ज़िलों में अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में बदलने की योजना को केंद्र की मंजूरी…

    July 23, 2025

    केवल चंडिगढ़ में बिकने वाली शराब भेजी जा रही थी बिहार, 14 चक्का माल लोड ट्रक रांची में पकड़ाया

    July 23, 2025

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: ‘स्थापित प्रोटोकॉल’ का पालन कर पीड़ितों की पहचान की गई, यूके मीडिया रिपोर्ट पर भारत का जवाब…

    July 23, 2025

    जमशेदपुर अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025, 10 अगस्त को होगा भव्य आयोजन…

    July 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.