Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज : मंडल कारा में बंद एक महिला की मौत, परिजनों और बंदियों ने हंगामा किया
    झारखंड

    साहिबगंज : मंडल कारा में बंद एक महिला की मौत, परिजनों और बंदियों ने हंगामा किया

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: साहिबगंज मंडल कारा में बंद एक महिला की शनिवार शाम में मौत हो गई. वह मिर्जा चौकी इलाके की रहनेवाली थी. मामले की जानकारी पर परिजनों और बंदियों ने हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. पुलिस ने 31 मार्च को एक गांव से देह व्यापार के आराेप में चार महिलाओं को पकड़ा था. बताया जाता है कि मिर्जा चौकी इलाके में रहने वाली एक महिला को शनिवार शाम जेल में दौरा पड़ा.

    इसके बाद जेलकर्मी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी उपायुक्त रामनिवास यादव को दी गई. डीसी द्वारा तैनात मजिस्ट्रेट (कार्यपालक दंडाधिकारी) सविता की मौजूदगी में रविवार को मेडिकल बोर्ड ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया. इधर, जेल में बंद महिला की मौत के बाद रविवार को वहां के बंदी आक्रोशित हो गए. मामले की सूचना मिलने पर एसडीओ राहुल आनंद के नेतृत्व में नगर थाना व जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस वहां पहुंची और बंदियों को समझाया-बुझाया. इसके बाद सभी शांत हुए।

    गौरतलब हो कि जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव से 31 मार्च की रात पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था. पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो-तीन पुरुष भाग गए जबकि चार महिलाएं पकड़ी गईं. बताया जाता है कि एक महिला विगत एक माह से किराये पर मकान लेकर वहां रह रही थी. वहां वह बाहर से महिलाओं को बुलाती थी तथा देह व्यापार कराती थी. कमरों से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया था. पकड़ी गई तीन महिलाएं बिहार राज्य के भागलपुर जिले की रहने वाली हैं, जबकि एक महिला साहिबगंज की निवासी है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: राशन लेने गयी महिला से दुकानदार के पति ने की छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
    Next Article IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप 4 में जगह बनाई

    Related Posts

    झारखंड

    बानो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, अरुण जोशी ने लिखा जीएम को पत्र

    August 6, 2025
    चाईबासा

    राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

    August 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    August 6, 2025
    Latest Posts

    ट्रंप की टैरिफ का शेयर बाजार पर दिखा असर, कमजोर रही शुरुआत

    August 6, 2025

    बिहार में अदाणी पावर ने 25,000 करोड़ की परियोजना के साथ रचा इतिहास

    August 6, 2025

    अब सितंबर तक टल गया पटना मेट्रो का उद्घाटन

    August 6, 2025

    शराब पार्टी कर रहे युवकों की कार ने वृद्ध महिला को कुचला, एक गिरफ्तार, तीन फरार

    August 6, 2025

    बानो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, अरुण जोशी ने लिखा जीएम को पत्र

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.