Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बांस की सीढ़ी टूटने से टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    बांस की सीढ़ी टूटने से टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : बांस की सीढ़ी टूटने से हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जिले के खरौंधी थाना अंतर्गत सिसरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास जल नल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण हो रहा है। इस योजना में काम करने वाला मजदूर अचानक 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। श्रमिक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    मरने वाले की पहचान सिसरी दामर निवासी सोमारु बैठा के रूप में की गई । उसकी उम्र लगभग 44 वर्ष थी। कहा जा रहा है कि काम करने के दौरान बांस की सीढ़ी टूटने से यह हादसा हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, ASI सुनील सिंह, सुखराम उरांव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोग टंकी का निर्माण कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोग धरने पर बैठ गए।

    पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई। करीब 3 घंटे से अधिक समय तक पर मजदूर का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। मजदूर की पत्नी तथा पिता ने बताया कि सोमारु बैठा मजदूरी कर परिवार के लोगो का पालन पोषण करता था। पानी टंकी के निर्माण में वह एक सप्ताह से नियमित काम कर रहा था । गुरुवार की सुबह निर्माण स्थल पर लगा बांस का सपोर्ट सिस्टम टूट गया। इस कारण मजदूर नीचे गिर गया घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोशित फैल गया।

    लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। जुगाड़ के सहारे काम चलाया जा रहा था। इस कारण यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी के अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMS Dhoni का नया अवतार हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल
    Next Article क्रूड ऑयल की डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार, चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.