Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 9:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डैम के अंदर पानी में तैरता हुआ शव बरामद, करीब 3 दिन पहले हत्या के बाद शव को फेंका गया
    झारखंड

    डैम के अंदर पानी में तैरता हुआ शव बरामद, करीब 3 दिन पहले हत्या के बाद शव को फेंका गया

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : टोटाम्बी डैम से घाघरा पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव डैम के अंदर पानी में तैरता हुआ मिला। शव को चटाई से लपेटकर डैम में डाला गया था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लगभग 2 से 3 दिन पूर्व ही हत्या कर शव को डैम में डाला गया हो। शव को डैम से निकालने के बाद ग्रामीणों ने देखा और गांव के ही नंदलाल नायक के रूप में पहचान किया। ग्रामीणों ने बताया कि नंदलाल चैनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में अपने पत्नी व बच्चे को लेकर काम करता था। बीते रविवार को वह अकेले अपना घर आया जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को नंदलाल का शव गांव के डैम से बरामद किया गया।

    मृतक का चेहरा कुचा हुआ प्रतीत हो रहा था चेहरा देख कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर पा रहा था। अंत में आस-पड़ोस के लोगों ने मृतक का पहना हुआ कपड़ा से मृतक का पहचान किया। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल से पूछने पर उन्होंने कहा शव बरामद कर ली गई है. हर पहलू पर जांच की जा रही है बहुत जल्द हत्यारों का पता चल जाएगा और सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    मृतक दो लाख का इनामी नक्सली दिलबर नायक का जीजा है। वर्ष 2015 से दिलबर जेल में बंद था।गिरफ्तारी के दौरान से ही वह सुगर बीमारी से पीड़ित था।जेल में ही रहकर उसका इलाज चल रहा था।मगर पिछले दिनों लंबी बीमारी से जूझते हुए उसकी मौत हो गई।मृतक नंदलाल रविवार को अपने साले दिलबर के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुँचा था।अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह गांव में किसी स्थान पर शराब का सेवन कर रहा था।

    इस दौरान ही उसका किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद से वह गायब था। शव मिलने के बाद हत्या का कारण उस विवाद से जोड़कर पुलिस छानबीन कर रही है। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। साथ ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : शहर में चला बाइक चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और कागजात के 30 बाइक जब्त, सभी का कटा चालान
    Next Article साहिबगंज: दुकान में रखा फ्रीजर बम ब्लास्ट की तरफ फटा, 3 लाख का सामान जल कर राख

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    August 27, 2025
    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    Latest Posts

    पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई से आई लालबाग के राजा की प्रतिमा

    August 27, 2025

    अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात पर 50% टैरिफ आज से लागू होगा

    August 27, 2025

    झारखंड में मॉनसून सक्रिय, राजधानी समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    August 27, 2025

    वैष्णो देवी धाम के पास लैंडस्लाइड, 30 लोगों की मौ’त, यात्रा स्थगित

    August 27, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 27 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.