Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बेडरूम में घुसकर अपराधियों ने ऑटोवाले को मारी गोली, ग्रामीण आक्रोशित, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    बेडरूम में घुसकर अपराधियों ने ऑटोवाले को मारी गोली, ग्रामीण आक्रोशित, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : जिला के बरियातू थाना क्षेत्र के टोटी हेसला गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है. अपराधियों ने ओमप्रकाश के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    दरअसल, ओमप्रकाश गुप्ता ऑटो ड्राइवर का काम करते थे. शनिवार की रात वह खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान परिवार के लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. वहीं ओमप्रकाश के भी चीखने की भी सुनाई पड़ी. आवाज सुनकर परिजन उठकर कमरे से बाहर आए तो देखा कि ओमप्रकाश लहूलुहान पड़े हुए हैं. इसके बाद परिजन रात में ही ओमप्रकाश को बालूमाथ अस्पताल ले गये. लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया.

    घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हालांकि, परिजन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि ओम प्रकाश की गोली मारकर हत्या किसने और क्यों की.  मृतक ओमप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. रात को खाना खाने के बाद सभी लोग कमरे में सो गये. मृतक की पत्नी ने बताया कि करीब 10-11 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आयी और चीखने की भी आवाज आयी. आवाज सुनकर जब वे कमरे से बाहर निकली तो देखा कि ओम प्रकाश घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं.

    घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बरियातू में सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोग घटना में शामिल आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. हालांकि, डीएसपी आशुतोष सत्यम तुरंत जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेगी और घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. वहीं सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. डीएसपी के आश्वासन के बाद कुछ ही देर में लोगों ने जाम हटा लिया. इधर, ओमप्रकाश की हत्या को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

     

    Auto driver Bariatu Police Station DSP jharkhand johar live news latehar Toti Hesla ऑटो ड्राइवर जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड टोटी हेसला डीएसपी बरियातू थाना लातेहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में मछली पकड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल
    Next Article IND vs ENG: भारतीय फिरकी गेंदबाजों के आगे पस्त हुए इंग्लिश बल्लेबाज, दूसरी पारी में इंग्लैंड 135-8

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: तीन साल में धनबाद के 1,108 अवैध कोयला खदानें बंद, 26,740 टन से ज्यादा कोयला जब्त

    August 5, 2026

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.