Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 2:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश नहीं भूल सकता कि कुछ लोग पुलवामा में जवानों की शहादत पर दुखी नहीं हुए थे: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    देश नहीं भूल सकता कि कुछ लोग पुलवामा में जवानों की शहादत पर दुखी नहीं हुए थे: मोदी

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    केवड़िया। पाकिस्तान की ओर से पुलवामा आतंकी हमले के पीछे उसका ही हाथ होने की हालिया कथित स्वीकृति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर तब राजनीति करने को लेकर विपक्ष को आज जमकर लताड़ लगायी।

    श्री मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वी जयंती पर गुजरात के केवड़िया में उनकी दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा यह देश कभी नहीं भूल सकता कि कुछ लोग पुलवामा हमले में जवानों की शहादत पर दुखी नहीं हुए थे। कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उस समय वे लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे। कई लोगों ने उस समय भद्दी राजनीति की थी।

    उन्होंने कहा जिस तरह से पड़ोसी देश (पाकिस्तान) की संसद में सत्य (पुलवामा हमले के बारे में) का स्वीकार किया गया है तो इन लोगों का चेहरा सामने आ गया है कि वे राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकते हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि राष्ट्रहित के लिए ऐसी राजनीति ना करें।

    उन्होंने कहा कि भारत की ताक़त और एकता दूसरों को खटकती है। वे हमारी विविधता को हमारी कमज़ोरी बनाना चाहते हैं और एक दूसरे के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं। सीमा पर भारत की नज़र और नज़रिया बदल गए है। अपनी धरती पर नज़र करने वालों को करारा जवाब देने की ताक़त है। आतंकवाद विरोधी फ़्रान्स के क़दमों की ख़िलाफ़त की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कई देश आतंकवाद के समर्थन में आगे आ गए है जो विश्व शांति के लिए चिंता का विषय बना है। प्रत्येक सरकार को आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट होना चाहिए क्योंकि ऐसी हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता। भारत भी वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित रहा है और अपनी एकता और दृढ़ इच्छा शक्ति से इसे पराजित किया है।

    ज्ञातव्य है कि पिछले साल पुलवामा आतंकी हमले में अर्धसैनिक बल के 40 जवान मारे गए थे। सरकार ने इसके बाद जवाबी तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए सीमा पार बालकोट में आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया था। पुलवामा हमले तथा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए थे। हाल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के क़रीबी माने जाने वाले मंत्री फ़वाद चौधरी ने वहाँ की संसद में स्वीकार किया था कि पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: बार लाइसेंसधारियों के शुल्क में राहत देने की मांग, चैंबर ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव को लिखा पत्र
    Next Article बिहार चुनाव : RJD नेता तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी

    Related Posts

    गुमला

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025
    चतरा

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.