Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढकचा हाईस्कूल के पास मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नौडीहा और छतरपुर में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे सिटी राइड बस (नंबर JH0B 7785) ढकचा से 15 यात्रियों को लेकर मेदिनीनगर जा रही थी। हाईस्कूल के समीप आरइओ सड़क पर एक मिक्चर मशीन को साइड देने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में ढकचा के अखिलेश सिंह (64), गंगा सिंह (65), तिलकाटांड की फुलमति देवी (45), सुखाड़ी भुइयां (40) और बस मालिक महेन्द्र राम (नौडीहा) शामिल हैं। घटना स्थल पर पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने में सहयोग किया। इस घटना में अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
Also read : सड़क हादसे में कान्वाई चालक की मौत, टाटा मोटर्स प्रबंधन पर जानकारी दबाने का आरोप
Also read : 68 के हुए नितिन गडकरी: पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Also read : कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने की आ’त्मह’त्या
Also read : झारखंड के पलामू में मारा गया टॉप माओवादी नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां, 12 घंटे से जारी है मुठभेड़
Also read : Breaking ट्रिपल मर्डर : रांची पुलिस ने 8 घंटे के अंदर दबोचा आरोपी पति रवि को, कहा शक के आरोप में कर दी हत्या
Also read : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौ’त
Also read : जो बम रखने आया था, उसी के हाथ में हो गया ब्लास्ट
Also read : जमशेदपुर को मिला नया DC, “कर्ण सत्यार्थी” को सौंपी गई पूर्वी सिंहभूम की कमान…
Also read : कश्मीर में टूरिज्म को नहीं रोक पाएगा टेररिज्म : CM उमर अब्दुल्ला