Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भगोड़े नीरव मोदी का भाई भी जालसाजी में माहिर, अमेरिका में लगा 20 करोड़ के हीरे की धोखाधड़ी का आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    भगोड़े नीरव मोदी का भाई भी जालसाजी में माहिर, अमेरिका में लगा 20 करोड़ के हीरे की धोखाधड़ी का आरोप

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    न्यूयॉर्क। पीएनबी घोटाले के आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी अमेरिका में धोखाधड़ी के आरोपों में फंस गया है। नेहल मोदी पर आरोप है कि उसने अमेरिका की एक बड़ी हीरा कंपनी से 20 करोड़ रुपये के हीरे फर्जीवाड़ा कर के ले लिए। 41 वर्षीय नेहल पर न्यूयॉर्क की सुप्रीम कोर्ट में फर्स्ट डिग्री में बड़ी चोरी का आरोप लगा है। मोदी के खिलाफ केस लड़ रहे मैनहैटन डिस्ट्रिक्ट के अटॉर्नी वेंश जूनियर ने कहा, ‘हीरे हमेशा के लिए होते हैं लेकिन यह ठगी की योजना हमेशा नहीं रहेगी। अब नेहल मोदी को न्यूयॉर्क के सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।’

    कोर्ट में जमा किए दस्तावेजों, बयानों के मुताबिक, मार्च 2015 से अगस्त 2015 के बीच नेहल मोदी ने गलत तरीके से एलएलडी डायमंड्स यूएसए से 2.6 मिलियन डॉलर मूल्य के हीरे लिए। अभियोजन ने कहा कि मार्च 2015 में मोदी ने पहली बार कंपनी से लगभग 8,00,000 डॉलर मूल्य के हीरे देने के लिए कहा और कहा कि वह उन्हें कॉस्टको होलसेल कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी को संभावित बिक्री के लिए दिखाएगा। कॉस्टको एक चेन है जो अपने सदस्यों के रूप में जुड़ने वाले ग्राहकों को कम कीमत पर हीरे बेचती है।

    एलएलडी की ओर से हीरे मिलने के बाद नेहल ने कंपनी को यह गलत जानकारी दी कि कॉस्टको इन हीरों को खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इसके बाद एलएलडी ने उसे ये हीरे उधार पर दिए और 90 दिनों के भीतर भुगतान करने को कहा। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने बताया कि इसके बाद नेहल ने हीरे मॉडल कोलैट्रल लोन्स के पास गिरवी रख कर छोटी अवधि का लोन लिया।

    अप्रैल से मई 2015 के बीच नेहल ने कोस्टको को बेचने के दावे के साथ ही एलएलडी से 3 बार में 10 लाख डॉलर से ज्यादा की कीमते के हीरे लिए। इस दौरान नेहल ने एलएलडी को कुछ भुगतान किया लेकिन वह हीरों की रकम से काफी कम था। जब तक एलएलडी को इस धोखाधड़ी का पता चलता, तब तक नेहल सभी हीरों को बेचकर उसका पैसा खर्च कर चुका था। बाद में एलएलडी ने मैनहैटन प्रॉसीक्यूटर ऑफिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। बता दें कि नेहल का भाई नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप में वांछित है। वह इस घोटाले के बाद से ही फरार है और लंदन में रह रहा है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय भाषा और संस्कृति को समृद्ध बनाने में गुरूदेव का रहा अमूल्य योगदान: शाह
    Next Article अफगानी नागरिकों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे, देश में आतंकी फैला रहे स्लीपर सेल का नेटवर्क, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025
    कारोबार

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.