Ranchi : रांची जिले के विधानसभा थाना क्षेत्र के न्यायसराय टुंढुल गांव में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पुल के नीचे पड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव के आसपास के क्षेत्र की छानबीन की और सुराग तलाशने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
Also Read : पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव को बिरसा मुंडा स्थल से पुलिस ने लिया हिरासत में
Also Read : बाराती बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 लोग घायल
Also Read : हथियार के बल पर महिला से छिनतई, दो राउंड हवाई फा’यरिंग कर भागे बदमाश
Also Read : अंतिम यात्रा में शामिल हुआ बंदर, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
Also Read : UPPSC में 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Also Read : CSTM जा रही लोकल ट्रेन से कई यात्री गिरे, 5 की मौ’त, हादसे का दर्दनाक वीडियो आया सामने
Also Read : नपुन नदी में डूबी 14 वर्षीय छात्रा की आज मिली बॉडी
Also Read : जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, 33 पर FIR, दो गिरफ्तार