Giridih : देवरी प्रखंड के बैरिया गांव में 45 वर्षीय लक्ष्मण सिंह का शव बुधवार सुबह पांडेयभीठा स्थित ढाकोपत्थर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह मंगलवार को सब्जी खरीदने बरवाबाद के साप्ताहिक हाट गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह ग्रामीणों को उनका शव झाड़ियों में मिला, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।
लक्ष्मण सिंह के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। पुलिस मृतक के जान-पहचान वालों और किसी संभावित विवाद की जांच कर रही है।
परिजनों का कहना है कि लक्ष्मण सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Also Read : BREAKING : चाईबासा रिमांड होम से भाग निकले दो बच्चे, पीछे की दीवार फांद हुए फरार
Also Read : झारखंड के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप