Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में मां-बेटी की फंदे से लटकी मिली ला’श, इलाके में सनसनी
    झारखंड

    गिरिडीह में मां-बेटी की फंदे से लटकी मिली ला’श, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर गांव में सोमवार को एक घर के कमरे से मां और बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए बरामद किए गए। परिजनों ने दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मृतकों की शिनाख्त पुतुल देवी (35) और उनकी बेटी स्नेहा कुमारी (15) के तौर पर की गई है। स्नेहा कक्षा 10 की छात्रा थी और पढ़ाई में अच्छी बताई जा रही थी। मृतका पुतुल देवी के पति सोनू राम टेंपो चालक हैं।

    लोन की वसूली से थी परेशान

    परिजनों के अनुसार पुतुल देवी ने किसी महिला स्वयं सहायता समूह से लोन लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने परिवार को नहीं दी थी। लोन की किस्तों को लेकर लगातार फोन कॉल आने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। मृतका के पति सोनू राम ने बताया कि पुतुल देवी अक्सर तनाव में रहती थीं और कई बार रोती भी थीं, लेकिन अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं करती थीं।

    सुबह नहीं खुला दरवाजा, तब हुआ खुलासा

    घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर मां और बेटी को फंदे से लटका पाया गया। आनन-फानन में दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि मां लोन को लेकर परेशान थी, तो बेटी ने आत्महत्या क्यों की, यह सवाल बना हुआ है।

    पुलिस जांच जारी

    सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि गादी श्रीरामपुर गांव में दो लोगों द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Also Read : देवघर के जसीडीह से बनारस के लिए शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस

    bodies found hanging domestic stress family matter Gadi Shrirampur village Giridih jharkhand loan pressure Local News mother and daughter Muffasil Police Station police investigation post mortem suicide आत्महत्या गादी श्रीरामपुर गांव गिरिडीह घरेलू तनाव झारखंड पारिवारिक मामला पुलिस जांच पोस्टमार्टम फंदे से लटके शव मां-बेटी मुफ्फसिल थाना लोन का दबाव स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर के जसीडीह से बनारस के लिए शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस
    Next Article बोकारो से अपहृत युवती को 6 महीने बाद खोज निकाली पुलिस, हरियाणा से किया सकुशल बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.