Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Nov, 2025 ♦ 9:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»बल्लेबाज़ शिखर धवन ने कहा, धोनी के पास अपनी रिटायरमेंट पर खुद फैसला लेने की क्षमता
    खेल

    बल्लेबाज़ शिखर धवन ने कहा, धोनी के पास अपनी रिटायरमेंट पर खुद फैसला लेने की क्षमता

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुये कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के लिये बड़े निर्णय ले चुके हैं और अपने भविष्य पर भी खुद फैसला लेने की क्षमता रखते हैं।

    33 साल के धवन ने एक टीवी शो आप की अदालत में धोनी के संन्यास को लेकर कहा,“ धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि संन्यास कब लेना है। यह पूरी तरह उनका फैसला होना चाहिये। उन्होंने भारतीय टीम के लिये बहुत अहम फैसले लिये हैं और वह अपने भविष्य को लेकर भी फैसला ले सकते हैं।”

    उन्होंने कहा कि धोनी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने की क्षमता है और यह एक अच्छे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा,“ धोनी में अच्छे नेतृत्व की क्षमता है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को जानते हैं। उन्हें पता है कि कौन से खिलाड़ी का समर्थन करना है। उन्हें एक खिलाड़ी को चैंपियन बनाना आता है। उनके नेतृत्व में भारत ने कई उलपब्धियां हासिल की हैं। उनका नियंत्रण ही सबसे बड़ा गुर है।”

    धवन ने कहा,“ धोनी भाई बतौर कप्तान बहुत सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। ऐसा ही विराट के साथ भी है।” उन्होंने साथ ही बताया कि विराट और धोनी के बीच भी अच्छी दोस्ती है और दोनों के बीच समझ है।

    भारतीय ओपनर ने कहा,“ विराट जब युवा थे तब धोनी ने उनका मार्गदर्शन किया। वह जब कप्तान बने थे तब भी विराट की हमेशा मदद करते थे। यह एक अच्छे कप्तान के गुर हैं। ऐसे में विराट भी उनका काफी सम्मान करते हैं।”

    धवन ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत का भी समर्थन किया जो पिछले कुछ समय से अपनी खराब फार्म को लेकर चर्चा में बने हुये हैं। अनुभवी बल्लेबाज़ी ने कहा,“ पंत काफी प्रतिभाशाली हैं और भारतीय टीम के साथ उनका लंबा करियर है। कई बार मौके आते हैं जब आप अधिक स्कोर नहीं कर पाते हैं। लेकिन आप गलतियों से सीखते हैं। यह सभी के साथ होता है।”

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन ने कहा, हैदराबाद क्रिकेट को नये आयाम तक ले जाना है
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में ट्रेनी के 463 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

    Related Posts

    खेल

    IND vs SA : भारत मुश्किल में, गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन अफ्रीका की बढ़त 340 पार

    November 25, 2025
    खेल

    भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू

    November 25, 2025
    खेल

    स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली… जानें क्यों

    November 23, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में हाथियों का कहर: 25 का झुंड गांव में घुसा, कई घर ध्वस्त

    November 26, 2025

    देशभर में आज मनाया जा रहा संविधान दिवस, जानिए क्यों है यह दिन खास

    November 26, 2025

    झारखंड में 27 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 8°C तक हो जायेगा पारा

    November 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 26, 2025

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.