Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पटना से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
    झारखंड

    दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पटना से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धमकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गिरिडीह जिले के रहने वाले एक युवक ने झारखंड सरकार के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को 24 घंटे के भीतर बम से उड़ाने की बात कही थी।

    पटना से हुई गिरफ्तारी

    मामले की जानकारी मिलते ही झारखंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद युवक को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का निवासी है।

    फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसे पटना से गिरिडीह लाया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक के किसी आपराधिक संगठन से संबंध हैं या नहीं।

    जमीन विवाद का किया दावा

    वीडियो में युवक ने यह भी दावा किया कि उसका इन दोनों मंत्रियों के साथ जमीन को लेकर विवाद है। उसने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने उस पर हमला करवाया और उसके मुंह में पिस्तौल लगा दी थी। वीडियो में युवक ने यह भी कहा कि उसका संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है, लेकिन अगर मंत्री उससे माफी मांग लें तो वह अपने इरादे से पीछे हट सकता है।

    Also Read : आज झारखंड विधानसभा का आखिरी दिन, कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर

    अंकित कुमार मिश्रा अपराध गिरफ्तार युवक गिरिडीह जमीन विवाद जान से मारने की धमकी झारखंड नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पटना पुलिस कार्रवाई बम धमकी बिहार पुलिस मंत्री धमकी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह सोशल मीडिया धमकी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना हाईकोर्ट में नई नियुक्ति : जस्टिस पीबी बजंथरी बने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश
    Next Article पटना में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हो सकते हैं CM हेमंत सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.