Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 10:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रदेश राजद के प्रवक्ता का पैसा लेकर आरोपी फरार, आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदेश राजद के प्रवक्ता का पैसा लेकर आरोपी फरार, आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 3, 2025Updated:June 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रदेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज को पुट्टी और डेंटिंग-पेंटिंग के नाम पर चूना लगाया गया है। उनके करीब 74 हजार 500 रुपये ठग लिये गये हैं। इस बाबत रांची के बरियातू थाना में बीते 25 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी थी। करीब आठ रोज बीतन के बाद भी पुलिस हिली-डुली तक नहीं, तो डॉ मनोज ने आज यानी मंगलवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को पत्र लिख कर शिकायत की है। शिकायत में डॉ मनोज ने बताय कि आठ दिनों के बाद भी आवेदन देने के बाद बरियातू थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मकान में पुट्टी और डेंटिंग-पेंटिंग के नाम पर 74 हजार पांच सौ रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में 25 मई को बरियातू थाने में आरोपितों बबलू आलम, मुस्तफा अंसारी का दामाद आसिफ अंसारी के विरूद्ध मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को उन्होंने बरियातू स्थित आवास की डेटिंग-पेंटिंग करने के एवज में पैसे दिए थे। प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज का इल्जाम है कि उन्होंने थाने में साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है, लेकिन आरोपितों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और वे आराम से घूम रहे हैं। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

    Also Read : मानव तस्करी को लेकर लोगों को जगा गया झालसा

    Also Read : “आयुष्मान योजना से नहीं होगा इलाज…” सुनते ही भड़के परिजन, फिर अस्पताल में जो हुआ… जानें

    Also Read : सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा लदी वरना कार को किया जब्त, अधिकारियों के पदनाम वाली नेम प्लेट भी बरामद

    Also Read : सिमडेगा DC कंचन सिंह समेत कई IAS और IPS अधिकारियों ने की CM हेमंत से मुलाकात

    Also Read : जमशेदपुर जीएसटी घोटाला मामला : कारोबारी अमित गुप्ता 3 दिनों की ED रिमांड पर

    no action taken even after eight days The accused absconded after taking money from the state RJD spokesperson आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं प्रदेश राजद के प्रवक्ता का पैसा लेकर आरोपी फरार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक होगी कल, लिए जाएंगे कई अहम फैसले…
    Next Article बकरीद को लेकर SDPO ने की क्राइम मीटिंग, थानेदारों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.