Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 7:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»63वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक विष्णु भइया
    जामताड़ा

    63वीं जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक विष्णु भइया

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया की 63वीं जयंती विष्णु प्रसाद भैया मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को मनाया गया। रथ यात्रा के पावन दिन वर्षों से जयंती मनाई जा रही है। विष्णु भैया चौक स्थित पटौदिया धर्मशाला में समारोहपूर्वक मनाया गया। विदित हो कि जामताड़ा के लोकप्रिय जननायक और पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की जयंती समारोह आज पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि, समाजसेवी और आमजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विष्णु भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहां उनकी धर्मपत्नी चमेली देवी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    साथ ही, उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
    इस अवसर पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ़ चुन्ना सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “विष्णु भैया सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, वे एक विचार थे, एक आंदोलन थे। उनकी राजनीति सेवा, संघर्ष और सच्चाई की मिसाल थी। आज हम सबको उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।” वहीं, समाजसेवी चमेली देवी ने भावुक होते हुए कहा, “विष्णु जी ने हमेशा जनता को अपने परिवार की तरह माना। उनके लिए राजनीति एक सेवा थी, न कि सत्ता का साधन। आज भी लोग उन्हें स्नेह से याद करते हैं, यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामवासियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। लोगों ने विष्णु भैया के साथ बिताए संस्मरणों को साझा करते हुए उन्हें एक सच्चे जननेता बताया, जिन्होंने हमेशा वंचितों, किसानों और गरीबों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाया।

    समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने उनके विचारों और सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।आनंद टुडू ने विष्णु भैया के विधायक काल के दौरान किए गए विकास कार्यों व जनता के मुद्दों को लेकर उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। मौके पर झामुमो प्रवक्ता अशोक मंडल, प्रभु मंडल, देवाशीष मिश्र,चंचल रॉय, सुभाष मिर्धा, मनोहर राय, राजीव माजी, साकेत सिंह, दीपक दुबे, भूपेश गुप्ता, बिपीन कुमार सिंह, रविंद्र पांडेय, काजल पाल, जीतू सिंह सहित काफी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

    Also read: बिरसानगर में कांग्रेस संगठन ने की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की रणनीति पर हुई चर्चा

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर में कांग्रेस संगठन ने की अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की रणनीति पर हुई चर्चा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 28 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    चतरा

    खपिया जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 15 लाख का इनामी और महिला सहित 4 नक्सली का खात्मा

    April 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पांडेय गिरोह का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुल साइट से मांगी थी रंगदारी

    April 17, 2026
    चाईबासा

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026
    Latest Posts

    खपिया जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 15 लाख का इनामी और महिला सहित 4 नक्सली का खात्मा

    April 17, 2026

    पांडेय गिरोह का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुल साइट से मांगी थी रंगदारी

    April 17, 2026

    नक्सल हिंसा से प्रभावित दो आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, DC-SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    April 17, 2026

    बाबा धाम में सुरक्षा सख्त, जवानों की तैनाती बढ़ी: लेकिन क्या हैं वजह !

    April 17, 2026

    चेकडैम में नहाने गई 12 साल की रुपनी की मौ’त, एक दिन बाद मिला शव

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.