रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में इन दिनों नशाखोरों और चोरों का आतंक काफी तेजी से बढ़ रहा है. पिछले कई दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना का अंजाम दिया जा रहा है. ऐसा ही मामला भुरकुंडा थाना चौक के बीटेल शॉप जनरल स्टोर की ही है. जहां चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान संचालक राहुल कुमार का कहना है दो सप्ताह पूर्व भी दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग पच्चीस हजार रुपए की चोरी कर ली थी, जिसकी लिखित शिकायत भुरकुंडा थाना में की गई है. पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा नहीं किया गया और आज फिर चोरों ने दुकान से दो हजार नगद, दस पैकेट काजू, पांच पैकेट किसमिस, 12 पैकेट गोल्ड किंग सिगरेट समेत अन्य समाग्री चोरी कर ली. साथ ही भुरकुंडा बाजार में तीन और दुकानों में चोरी हुई है. भुरकुंडा बाजार में जवाहनगर रोड स्थित बबलू जेनरल स्टोर से चोर दो चांदी का सिक्का, चांदी का लक्ष्मी गणेश मूर्ति और नकदी एक हजार रुपये ले उड़े. यहां से लगभग 10 मीटर दूरी पर स्थित राज जेनरल स्टोर में भी चोरों ने हाथ साफ किया. वहीं बोनर धौड़ा चौक पर राजकुमार जेनरल स्टोर में 2000 नकद और 5000 मूल्य के सामान की चोरी हुई. भुक्तभोगियों ने भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.बता दें कि गया बिटेल शॉप भुरकुंडा थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे में चोरों ने पुलिस को भी एक बड़ी चुनौती दी है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleकोवाली पुलिस ने शराब भट्ठी तोड़ी, दो गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

