Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»टेरर फंडिंग में 77 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद क्षेत्र में मची खलबली, अनुसंधान टीम कर रही है आरोपियों की तलाश, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    झारखंड

    टेरर फंडिंग में 77 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद क्षेत्र में मची खलबली, अनुसंधान टीम कर रही है आरोपियों की तलाश, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    प्रकाश शाहा
    बचरा । टेरर फंडिंग मामले में 77 लोगों के खिलाफ पिपरवार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पिपरवार एवं एनके एरिया में चर्चा का विषय बन गया है। केस में नामजद आरोपी अधिकांश क्षेत्र के विस्थापित परिवार से जुड़े लोग है। या फिर विस्थापित नेता । 77 लोगों को उग्रवादी गतिविधि में शामिल रहने या उग्रवादियों को फंड मुहैया कराने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर मंगलवार दिन भर क्षेत्र में चौक- चोराहों पर चर्चा का विषय बना रहा। कुछ लोगों में उनके आदमी के केस में फंसने से माहौल गमगीन रहा तो कुछ लोगों में खुशी भी दिखा। वहीं पुलिस का टारगेट है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध वसूली नहीं होने दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई व्यक्ति अवैध वसूली के लिए हाथ आगे बढाया तो कानूनी कार्रवाई कर जेल के सलाखों में कैद होगा। टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि कांड के आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई तेजी से होगा। किसी भी हाल में आरोपी जेल में बंद होंगे। एसडीपीओ ने कहा कि टेरर फंडिंग के आरोपी पताल में होंगे तो भी कानून का हाथ इतना लंबा है कि पताल से खोजकर निकाला जायेगा। इस मामले को लेकर दबी जुबान भी क्षेत्र में चर्चा है कि बड़े – बड़े नीजि कंपनियों के दबाव में आकर विस्थापितों और उनके नेताओं को मुकदमा में फंसाया जा रहा है। इस मामले को लेकर एनके एरिया और पिपरवार एरिया में आंदोलन भी हो सकता है। ऐसा संभावना नजर आ रहा है। इसके लिए विस्थापितों प्रभावितों एंव डंप में काम करने वाले मजदूरों का सहारा लिया जा सकता है। इतना ही नहीं टेरर फंडिंग मामले में सीसीएल के अधिकारी एवं कांटा बाबूओं के ऊपर मुकदमा दर्ज होने से इस धंधे में संलिप्त कई सीसीएल अधिकारियों तथा कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। सभी अपने – अपने तरीके से बचने और बचाने के उपाय में लगे हैं। जबकि दूसरी तरफ टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि इस मामले में अन्य कई ब्यक्ति का भी नाम आ सकता है इसके लिए पुलिस का अनुसंधान जारी है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतबरेज अंसारी मौत मामले में दो अन्य आरोपित के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र समर्पित, पूर्व में हुआ था 11 आरोपित के खिलाफ समर्पित, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
    Next Article आज 19 सितंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.