Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला : ट्रक व हाइवा में जबरदस्‍त टक्कर, दोनों चालकों की मौत
    झारखंड

    सरायकेला : ट्रक व हाइवा में जबरदस्‍त टक्कर, दोनों चालकों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला। सरायकेला-कांड्रा व कांड्रा सरायकेला मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सोमवार तड़के कांड्रा-चौका मार्ग पर हुआ, जिसमें ट्रक व हाइवा के परखच्चे उड़ गए।

    इस हादसे में हाइवा चालक इचागढ़ थाना क्षेत्र के काठगोड़ा निवासी रामदास कर्मकार व ट्रक चालक नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विजय महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

    दोनों शव हाइवा व ट्रक में फंस गए थे। करीब दो घंटे के मेहनत के बाद पुलिस ने शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    सोमवार तड़के कांड्रा से चौका व चौका से कांड्रा की ओर दोनों वाहन जा रहे थे। रघुनाथपुवर बीएसएनल एक्सचेंज के समीप दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहे ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल की ओर भागे।

    वहां दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे वाहन के अन्दर से ग्रामीणों ने चालकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे इतनी बुरी तरह से वाहन के अन्दर फंसे हुए थे कि उन्हें निकालना काफी मुश्किल था।

    तब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली। इतना ही नहीं, रविवार की शाम सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर एक स्कार्पियों पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। इससे पहले ओवर लोड के कारण दोगुनी व फौजी होटल के आटो व पिकअप वैन के पलटने से दर्जनों यात्री घायल हो गए थे।

    गौरतलब है कि सरायकेला खरसावां जिले में वाहनों की तेज रफ्तार व ओवर लोडिंग से आय दिन सड़क हादसे हो रहे हैं कई मांओं की कोख सुनी हो रही है, तो कई सुहागिनों के सुहाग उजड़ रहे हैं, कई बच्‍चों के सिर से मां-बाप का साया उठ रहा है। इस पर तत्‍काल प्रभाव से लगाम लगने की जरूरत है।

     

    #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : कांकेर में 8 लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
    Next Article राष्ट्रपति आगमन : रांची के कई इलाके रेड जोन घोषित, 23 मई को होगा मॉक ड्रिल

    Related Posts

    झारखंड

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग

    June 18, 2025
    Latest Posts

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025

    गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.