Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिर रहा पारा बढ़ रही ठंड, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम
    झारखंड

    गिर रहा पारा बढ़ रही ठंड, 16 जनवरी से बदलेगा मौसम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. राज्य के कई हिस्सों में रविवार को शीतलहर चली. करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. राजधानी रांची से सटे जिलों में ठंड का असर ज्यादा है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 जनवरी से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. आंशिक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन बादल छंटते ही तापमान में दोबारा कमी आएगी. मौसम विभाग ने 15 जनवरी को भी राज्य के कई हिस्सों में शीतलहरी चलने की आशंका जतायी है. विशेषकर राज्य के उत्तरी हिस्से में इसका असर रहेगा. सोमवार को कई इलाकों में कोहरा भी रह सकता है.

    राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेसि, जबकि डालटनगंज-गढ़वा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेसि पहुंच गया है. कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, दिन में खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में 16 जनवरी से ही मौसम का मिजाज बदलेगा. बादल छाये रह सकते हैं. राज्य के दक्षिणी (कोल्हान), उत्तरी- पूर्वी (संताल व कोयलांचल) तथा मध्य (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं 17 और 18 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. 19 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है. आज राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

     

    Jharkhand news johar live news Meteorological Department ranchi weather forecast Weather Information Weather Updates जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज मौसम अपडेट मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 15 January 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article नहीं रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा, लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में ली आखिरी सांस

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.