Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 8:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी में फूंकेंगे जान
    झारखंड

    दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी में फूंकेंगे जान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे. रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की अनियंत्रित भीड़ देखी गई. भारी संख्या में रांची एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड बिरसा मुंडा की धरती है और हम उनको नमन करते हैं और यह पूर्व में बिहार का हिस्सा रह चुका है. इसलिए हमारा मानना है कि जब तक पुराना बिहार विकसित नहीं करेगा तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा.

    वहीं, उन्होंने बताया कि झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ है. लेकिन केंद्र सरकार इसका उपयोग करने के बावजूद भी इसका लाभ राज्य को नहीं देती है. इसलिए हमारी पार्टी का उद्देश्य होगा कि झारखंड को उनका हक मिल सके.

    अपनी खुशी जाहिर करते हुए राजद कार्यकर्ता अब्दुल गफ्फार ने कहा कि ऐसे तो लालू यादव से मिलने के लिए तेजस्वी यादव कई बार रांची आ चुके हैं. लेकिन संगठन को मजबूत करने के लिए पहली बार उनका यह दौरा है. इसलिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

    वहीं, राजद प्रवक्ता अनीता यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इस बार के दो दिवसीय दौरे के बाद आने वाले समय में झारखंड में भी राष्ट्रीय जनता दल का परचम लहराएगा. तेजस्वी यादव अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं जहां पर वह कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम बैठक करेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु से 7 बच्चों का रेस्क्यू, झारखंड प्रवासी नियंत्रण कक्ष की मदद से लाया गया रांची
    Next Article रांची : कुछ घंटे की बारिश ने रांची रेलवे स्टेशन की खोली पोल, जलजमाव और छत से पानी गिरने से यात्री परेशान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी : 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    August 3, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी : 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    August 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 3, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.