Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Jun, 2025 ♦ 9:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : छात्रा के कपड़े उतरवाने वाली टीचर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया
    झारखंड

    जमशेदपुर : छात्रा के कपड़े उतरवाने वाली टीचर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : स्कूल में नकल के आरोप में टीचर ने सबके सामने कपड़े उतरवाकर छात्रा की जांच की। इस घटना के बाद छात्रा इतनी परेशान और शर्मिंदा हो गई कि उसने घर पहुंच कर खुद को आग लगा ली। नौंवी की छात्रा 95 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

    शारदामणि गर्ल्स हाइस्कूल की शिक्षिका को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। शिक्षका के खिलाफ स्कूल के दूसरे बच्चों ने भी शिकायत की है, बच्चों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी वह छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर चुकी हैं।

    दूसरी तर टीएमएच में इलाजरत छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। छात्रा 95 प्रतिशत जल चुकी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह स्कूल में हंगामा किया। लोगों ने गेट का ताला तोड़ डाला। स्कूल परिसर में कर्मचारियों के क्वार्टरों में भी तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया ।

    मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुआ छात्रा का बयान

    पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में बताया कि शुक्रवार को परीक्षा देने गई थी और साथ में चिट भी ले गई थी। किसी छात्रा ने इसकी जानकारी आरोपी शिक्षिका चंद्रा दास को दे दी। इस पर शिक्षिका ने कक्षा में ही जांच के लिए उसके कपड़े उतरवा दिए। उसे पुलिस के पास ले जाने की भी धमकी दी गई। सबके सामने शर्मसार होने पर घर लौटकर उसने खुद को आग लगा ली।

    फिलहाल टीएमएच में भर्ती छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट रश्मि रंजन और ज्योति कुमारी की उपस्थिति में दर्ज किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जांच टीम के प्रतिवेदन के अनुसार जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

    जांच कमेटी में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम संदीप कुमार मीणा और जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया को शामिल किया गया है। दूसरी पुलिस सूत्रों की मानें तो शिक्षिका ने कपड़े उतरवाने से इनकार करते हुए कहा है कि मैंने उसे परीक्षा के दौरान चोरी करते हुए पकड़ा था। उसके कपड़े नहीं उतरवाये गये थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस किया बरामद,  चकमा देकर भागे अपराधी
    Next Article गया : यात्रियों से भरी बस पलट जाने से टोटो चालक की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    June 23, 2025
    झारखंड

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025
    जामताड़ा

    राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट में श्रेया ने जीता रजत एवं कांस्य पदक, बढाया जिले का मान

    June 22, 2025
    Latest Posts

    RJD विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस की बड़ी छापेमारी

    June 23, 2025

    लालू यादव आज RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

    June 23, 2025

    झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    June 23, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 23 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 23, 2025

    सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.