चतरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बन्दा जंगल में अवैध कत्था फैक्ट्री ध्वस्त, 80 हजार का 40 किलो कत्था जब्त, तस्कर भागे
जोहार लाइव ब्यूरो कान्हाचट्टी में वन संपदा की सुरक्षा और अवैध तस्करी पर कड़ी नकेल कसते हुए वन विभाग ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है. चतरा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को राजपुर वन प्रक्षेत्र के बन्दा सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कत्था निर्माण के विरुद्ध एक व्यापक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में राजपुर रेंज, चतरा सदर रेंज और लावालौंग रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया. गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने बन्दा सुरक्षित वन के बेहद भीतरी और दुर्गम इलाकों में … Read More