Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पत्थलगड़ी के केस में लापरवाही बरतने के आरोप में खूंटी अंचल के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी निलंबित, पूर्व के अनुसंधानकर्ता दिग्विजय सिंह व तत्कालीन मारगहादा अंचल इंस्पेक्टर अमिताभ के खिलाफ हुई अनुश्सानात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    पत्थलगड़ी के केस में लापरवाही बरतने के आरोप में खूंटी अंचल के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी निलंबित, पूर्व के अनुसंधानकर्ता दिग्विजय सिंह व तत्कालीन मारगहादा अंचल इंस्पेक्टर अमिताभ के खिलाफ हुई अनुश्सानात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2019Updated:September 10, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। पत्थलगड़ी को लेकर आम लोगों व ग्रामीणों को भड़काने के केस में अनुसंधानकर्ता खूंटी अंचल के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी पर अनुसंधान में लापरवाही का आरोप है। खूंटी के प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने समीक्षा के दौरान पाया है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी महत्वपूर्ण केस में लापरवाही बरते है। जिसके बाद तत्कालीन अनुसंधानकर्ता को निलंबित किया गया है। जबकि, पूर्व के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, खूंटी एवं तत्कालीन इंस्पेक्टर अमिताभ राय मारगहादा अंचल के खिलाफ अनुश्सानात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है। खूंटी के प्रभारी एसपी ने समीक्षा की रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी को भेजा है।

    पूर्व में आईजी अभियान ने जतायी थी नाराजगी

    पत्थलगड़ी के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस मुख्यालय आईजी अभियान आशीष बत्रा ने नाराजगी जतायी थी। आईजी अभियान ने खूंटी एसपी को इससे संबंधित पत्राचार भी किया था। इससे पूर्व खूंटी थाना में 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें खूंटी एसपी आलोक ने अपनी जांच में मामला सत्य पाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।

    20 पत्थलगड़ी समर्थक के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    खूंटी के सांसद कडिया मुंडा के आवास से पुलिसकर्मियों को पत्थलगड़ी समर्थकों ने अगवा कर लिया था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को मुक्त कराने पुलिस टीम घाघरा पहुंची थी और पत्थलगड़ी समर्थकों ने आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों को छुड़ाने का काफी प्रयास किया गया था। मगर, पत्थलगड़ी समर्थक वार्ता करने सामने नहीं आये। फिर दूसरे दिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव में प्रवेश कर अगवा पुलिसकर्मियों को पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से मुक्त कराया था। इस मामले में बोलेसा बबीता कच्छप, सुकुमार सोरेन, बिराग नाग, थॉमस रुण्डा, वालटर कन्डुलना, धनश्याम बिरुली, धरम किशोर कुल्लू, सामू टुडू, गुलशन टुडू, मुक्ति तिर्की, राकेश रोशन किरो, अजल कन्डुलना, अनुपम सुमित केरकेट्टा, अजुंग्या बिरुवा, स्टेन स्वामी, जे विकास कोडा, बिनोद केरकेट्टा, आलोक कुजूर, विनोद कुमार और थियोडोर किडो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति ने डंडे से मारकर पत्नी की हत्या की
    Next Article लोहरदगा में मुहर्रम के जुलूस में चली गोली, एक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.