Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सूर्या हांसदा एनका’उंटर : CID ने गोड्डा में दर्ज केस किया टेकओवर, डीएसपी होंगे केस के अनुसंधानकर्ता
    झारखंड

    सूर्या हांसदा एनका’उंटर : CID ने गोड्डा में दर्ज केस किया टेकओवर, डीएसपी होंगे केस के अनुसंधानकर्ता

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सूर्या हांसदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : गोड्डा जिले के कमलडोर पहाड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या नारायण हांसदा के केस की जांच अब CID के हाथों में सौंप दी गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर गुरुवार को केस पुलिस से टेकओवर कर लिया गया है। इस मामले की जांच दुमका रेंज के CID डीएसपी द्वारा की जाएगी, जबकि इस प्रक्रिया की निगरानी चंदन कुमार झा करेंगे।

    पुलिस ने बताया कि सूर्या को रविवार शाम देवघर के नावाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए रहड़बड़िया पहाड़ लेकर जा रही थी, तभी सूर्या ने पुलिस से इंसास राइफल छीनने का प्रयास किया और भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया।

    अब सीCID ईडी जांच के तहत पोस्टमार्टम, बैलेस्टिक और एफएसएल रिपोर्ट एकत्रित की जाएंगी। साथ ही, घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। सूर्या नारायण हांसदा राजनीति में भी सक्रिय थे और उन्होंने बीजेपी, जेवीएम व जेएलकेएम की तरफ से कई बार चुनाव लड़ा था।

    भाजपा ने इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जो जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही भाजपा ने इस केस की जांच के लिए हाईकोर्ट के जज या सीबीआई जांच की भी मांग उठाई है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा का पूरक मॉनसून सत्र शुरू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत शिबू सोरेन, रामदास सोरेन और हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी

    अर्जुन मुंडा गोड्डा मुठभेड़ जांच टीम झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता दुमका रेंज पुलिस मुठभेड़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाबूलाल मरांडी बैलेस्टिक रिपोर्ट बोरिया विधानसभा भाजपा भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक मामला विधानसभा चुनाव सीआईडी जांच सीबीआई जांच सूर्या नारायण हांसदा हाईकोर्ट जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का पूरक मॉनसून सत्र शुरू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिवंगत शिबू सोरेन, रामदास सोरेन और हरिनारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी
    Next Article PM मोदी बिहार दौरे पर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री का किया अभिनंदन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.