Hazaribagh : हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग पर मोरांगी गांव के पास सड़क हादसा हुआ। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे एक सुमो विक्टा (जीएच 01सीए 8365) ने पीछे से ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
मृतक मजदूर की पहचान कटकमसांडी डांड गांव के 30 वर्षीय राजेश राम के रूप में हुई है। घायल मजदूरों में मोरांगी के रामू राम और कृष्णा राम शामिल हैं। बताया गया कि मृतक और घायल मजदूर मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। सुमो विक्टा में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण सड़क जाम करने लगे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुणाल किशोर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क जाम नहीं होने दिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सुमो विक्टा में सवार लोग रजरप्पा मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। बताया गया कि हादसे के पीछे एक अज्ञात ट्रेलर का पीछे से सुमो विक्टा को टक्कर मारना है, जिससे सुमो विक्टा आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया।
पुलिस ने मृतक राजेश राम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घायल मजदूरों का इलाज भी वहीं चल रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे हजारीबाग से परीक्षा देने रांची जा रहे कई विद्यार्थी फंसे। पुलिस व स्थानीय नेताओं ने मिलकर सड़क जाम नहीं होने दिया और क्षतिग्रस्त सुमो विक्टा को जब्त कर थाना ले गई।
Also Read : हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा
Also Read : लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान
Also Read : TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Also Read : नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट
Also Read : मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य