Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुखदेव नगर के व्यक्ति ने एसएसपी के नाम लिखा सुसाइड नोट, इंस्पेक्टर पर बर्बाद करने का आरोप लगा कर ली खुदकुशी
    झारखंड

    सुखदेव नगर के व्यक्ति ने एसएसपी के नाम लिखा सुसाइड नोट, इंस्पेक्टर पर बर्बाद करने का आरोप लगा कर ली खुदकुशी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team


    रांचीः शहर के सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले 59 वर्षीय सुनील प्रसाद गुप्ता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें सुनील प्रसाद ने आत्महत्या की वजह अत्यधिक कर्ज होना बताया है। इसके अलावा उन्होंने एक सीआईडी इंस्पेक्टर द्वारा जमीन हड़प लेने को खुदकुशी की वजह बताई है।

    क्या है पूरा मामला
    रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के अलकापुरी रोड नंबर एक क्षेत्र में रहने वाले सुनील प्रसाद गुप्ता ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. घर से पुलिस को उनका सुसाइड नोट भी मिला है। एसएसपी के नाम लिखे नोट में उन्होंने खुदकुशी के लिए सीआईडी इंस्पेक्टर और कर्ज को जिम्मेदार ठहराया है। अधेड़ ने अपने नोट में लिखा है कि, उसके पास कोई काम नहीं था। इसलिए कई लोगों से कर्ज लेना पड़ा था. कर्ज देने वाले उन्हें लगातार धमकी दे रहे थे, साथ ही पैसे नहीं देने पर लगातार घर आ कर बेइज्जत कर रहे थे।

    कर्ज देने वाले कर रहे थे बेइज्जत, नहीं कर पाया बर्दाश्त
    इसके अलावा सुनील प्रसाद गुप्ता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि अपने आप को सीआईडी इंस्पेक्टर बताने वाले मदन मिश्रा ने उनसे उनकी जमीन लिखवा ली और जमीन के एवज में मिलने वाले रुपये भी नहीं दिए, इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। रांची के सीनियर एसपी के नाम से लिखे सुसाइड नोट में सुनील ने लिखा है कि उन्होंने सीआईडी इंस्पेक्टर को जमीन इसलिए बेची क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी लेकिन सीआईडी इंस्पेक्टर ने जमीन तो लिखवा ली लेकिन पैसे नहीं दिए. इसके लिए वे 15 सालों से अदालत में केस लड़ रहे हैं, परिवार चलाने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। अब कर्ज लेने वाले रोजाना उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड नोट में सुनील ने अभिषेक नाम के एक युवक का भी जिक्र किया है, जिससे उन्होंने कर लिया था. आरोप है कि कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से अभिषेक उनके साथ हर रोज गाली गलौज किया करता था।

    सुसाइड नोट में लिखा सबका कर्ज उतार देना
    अपने सुसाइड नोट में सुनील ने यह भी जिक्र किया है कि उन्होंने किस से कितना पैसा कर्ज लिया था और परिवार वालों से अनुरोध किया है कि वे धीरे-धीरे उनका पैसा जरूर वापस कर दें।

    घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
    मृतक सुनील की तीन बेटियां हैं जो शादी के योग्य हो चुकी हैं. इसे लेकर सुनील बेहद परेशान थे। उनकी आत्महत्या के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है. उनका कहना है कि अब उनकी शादी कौन कराएगा।

    जांच में जुटी पुलिस
    वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सुखदेव नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर ,पोस्टमार्टम कराया और बादम में शव को परिजनों को सौंप दिया। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, सुसाइड नोट में कई लोगों के नामों का जिक्र है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेलाः पिता ने बेटे के साथ ही आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान
    Next Article गुमला के कामडारा में एक ही परिवार की पांच लोगों की निर्मम हत्या

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.