Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 6:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक करोड़ की इनामी खूंखार नक्सली सुजाता ने डाले हथियार, ‘वीरप्पन’ से होती थी तुलना
    जोहार ब्रेकिंग

    एक करोड़ की इनामी खूंखार नक्सली सुजाता ने डाले हथियार, ‘वीरप्पन’ से होती थी तुलना

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुजाता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Telangana : नक्सली संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से सुरक्षा बलों की वांटेड लिस्ट में शामिल कुख्यात नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी सुजाता ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। सुजाता पर सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह सरेंडर नक्सल विरोधी मोर्चे पर बड़ी सफलता है। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, सुजाता के आत्मसमर्पण को लेकर विस्तृत जानकारी राज्य के डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।

    नक्सली संगठन की टॉप लिस्ट में थी सुजाता

    बताया जाता है कि सुजाता नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी की सदस्य थी। वह दक्षिण सब-जोनल ब्यूरो की इंचार्ज भी रही और लंबे समय से छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सक्रिय थी। बस्तर में कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देने में उसकी भूमिका रही है। सुरक्षा बलों के रिकॉर्ड के मुताबिक, सुजाता का नाम देश की टॉप महिला नक्सलियों की सूची में आता है। उसकी तुलना कई बार ‘चंदन तस्कर वीरप्पन’ से की जाती है। इतना ही नहीं, माना जाता है कि उसने कुख्यात नक्सली हिड़मा को भी ट्रेनिंग दी थी।

    2024 में गिरफ्तारी की खबर का किया था खंडन

    17 अक्टूबर 2024 को सुजाता को तेलंगाना से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई थी। उस समय यह खबर सुर्खियों में रही थी, लेकिन जल्द ही सुजाता ने खुद इसका खंडन कर दिया था। उसने बयान जारी कर कहा था कि उसकी गिरफ्तारी की खबर पूरी तरह अफवाह है। बताया गया था कि वह इलाज कराने बस्तर से तेलंगाना गई थी और वहीं पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। हालांकि अब सुजाता का आधिकारिक आत्मसमर्पण हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सुजाता का सरेंडर नक्सल संगठन की गतिविधियों को कमजोर करेगा।

    नक्सली संगठन को बड़ा झटका

    विशेषज्ञों का कहना है कि सुजाता के सरेंडर से न केवल संगठन को रणनीतिक नुकसान पहुंचेगा, बल्कि इससे सुरक्षा बलों का मनोबल भी बढ़ेगा। चूंकि सुजाता नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व में शामिल रही है, इसलिए उसका बाहर निकलना संगठन की मजबूती को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा।

    Also Read : बोकारो स्टील प्लांट हादसों पर बड़ा खुलासा, दो साल से नहीं मिली सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट

    ‘वीरप्पन’ से होती थी तुलना a dreaded Naxalite with a bounty of one crore laid down her arms she was compared to 'Veerappan' Sujatha एक करोड़ की इनामी खूंखार नक्सली सुजाता ने हथियार डाले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो स्टील प्लांट हादसों पर बड़ा खुलासा, दो साल से नहीं मिली सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट
    Next Article एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला कल दुबई में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025
    Latest Posts

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.