Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2025 ♦ 11:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पाकुड़ में बोले सुदेश महतो, युवा अजहर लाएंगे नया इंकलाब, विकास को दिखाएंगे नई दिशा
    झारखंड

    पाकुड़ में बोले सुदेश महतो, युवा अजहर लाएंगे नया इंकलाब, विकास को दिखाएंगे नई दिशा

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो रविवार को हरिणडंगा हाई स्कूल मैदान में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम ने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ली. अजहर इस्लाम के नेतृत्व में कई जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य पार्टी में शामिल हो गए. सुदेश महतो ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अजहर इस्लाम जैसे युवा कुछ लेने नहीं, बल्कि देने का संकल्प लेकर आए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अजहर इस्लाम जैसे नए क्रांतिकारी देश में बदलाव का संकेत हैं और आने वाले दिनों में नई दिशा दिखाएंगे.

    पूर्व मंत्री आलमगीर पर साधा निशाना

    उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार और पूर्व मंत्री एवं पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार योजनाओं के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है. विशेषकर मईयां सम्मान योजना की आलोचना करते हुए महतो ने इसे चुनाव खर्च का हिस्सा करार दिया और कहा कि यह योजना वास्तव में मां और बहनों की मेहनत का मोल घटा रही है. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोगों को लगातार धोखा देते रहे हैं और विकास के नाम पर कुछ नहीं किया. उन्होंने पूर्व मंत्री की संपत्ति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके नौकर के पास करोड़ों रुपए मिलते हैं, उनसे विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है. सुदेश महतो ने अजहर इस्लाम को युवा नेतृत्व के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि अजहर और उनके समर्थक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और मेहनत करें ताकि झारखंड और पाकुड़ के विकास का सपना पूरा हो सके.

     

    आजसू पाकुड़ मिलन समारोह सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से मांगा आवेदन
    Next Article वंचित लोगों को कुचलने का भाजपा का सपना टूट गया : गुलाम अहमद मीर

    Related Posts

    झारखंड

    दोहरी जमाबंदी मामला: रांची DC ने SDO को सौंपा जांच का जिम्मा

    May 17, 2025
    झारखंड

    22 मई को PM मोदी करेंगे गोविंदपुर रोड स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन

    May 17, 2025
    झारखंड

    झारखंड-बिहार के बीच चलने वाली ये ट्रेनें 12 दिन रहेगी बंद

    May 17, 2025
    Latest Posts

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई

    May 17, 2025

    दोहरी जमाबंदी मामला: रांची DC ने SDO को सौंपा जांच का जिम्मा

    May 17, 2025

    शादी की खुशियां मातम में बदली, दो की मौ’त, नौ जख्मी

    May 17, 2025

    अज्ञात हमलावरों ने किसान को मा’री गो’ली, हालत नाजुक

    May 17, 2025

    22 मई को PM मोदी करेंगे गोविंदपुर रोड स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन

    May 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.