Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 9:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सुदेश महतो का 10 साल बाद एकबार फिर सिल्ली पर कब्जा
    झारखंड

    सुदेश महतो का 10 साल बाद एकबार फिर सिल्ली पर कब्जा

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoahrLive Team

    रांची । आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) पार्टी के प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सिल्ली से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी को लगभग 20 हजार वोटों से हराया है। सुदेश कुमार महतो को 83 हजार 526 वोट मिले हैं। जबकि सीमा देवी को 63 हजार 326 वोट मिले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में सुदेश कुमार महतो सिल्ली से हार गए थे। इसके बाद उप चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। फिर उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव रांची से लड़ा था लेकिन इसमें भी उन्हें हार ही मिली थी। आज वोटों की गिनती के दौरान शुरुआत में सुदेश कुमार महतो मामूली वोटों से पीछे हो गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बनानी शुरू की जो निर्णायक साबित हुआ।

    भाजपा ने सिल्ली में नहीं उतारा है उम्मीदवार

    विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सिल्ली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार नहीं दिया था। आजसू ने भी जमशेदपुर पूर्वी में रघुवर दास के खिलाफ उम्मीदवार नहीं दिया था। 2014 का चुनाव भाजपा और आजसू ने गठबंधन के तहत लड़ा था। 2019 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा और आजसू ने साथ लड़ा था। आजसू को गिरिडीह लोकसभा की सीट मिली थी जिस पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी जीतकर सांसद बने थे।

    26 साल की उम्र में बने थे विधायक

    सुदेश महतो पहली बार साल 2000 में (अविभाजित बिहार के विधानसभा चुनाव में) महज 26 साल की उम्र में सिल्ली से विधायक बने थे। 2005 और 2009 में सुदेश ने फिर से सिल्ली सीट पर जीत दर्ज की। 2014 के लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा सीट से भाग्य आजमाया, लेकिन उन्हें हार मिली। इसके बाद 2014 के ही विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली। इसी सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भी वे हार गए। अर्जुन मुंडा की सरकार में सुदेश महतो उपमुख्यमंत्री रहे थे।

    मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ जन्म

    सुदेश माहतो का जन्म 21 जून 1974 को सिल्ली में हुआ था। वे मध्यम वर्गीय परिवार से थे। पिता एसएस महतो एक कारखाने में काम करते थे। उन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है। राजनीति में अपने करियर की शुरुआत सुदेश ने 1991 में की। उन्होंने के एक कार्यकर्ता के रूप में आजसू पार्टी ज्वाइन की थी। वर्ष 2011 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीए और वर्ष 2013 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू जिले की पांच विधानसभा सीट में 4 पर बीजेपी ने किया कब्जा
    Next Article राज्य की जनता और गठबंधन की पार्टियों को धन्यवाद, गुरुजी के परिश्रम का परिणाम है गठबंधन की जीत : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    झारखंड

    बानो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, अरुण जोशी ने लिखा जीएम को पत्र

    August 6, 2025
    चाईबासा

    राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश

    August 6, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    August 6, 2025
    Latest Posts

    बिहार में अदाणी पावर ने 25,000 करोड़ की परियोजना के साथ रचा इतिहास

    August 6, 2025

    अब सितंबर तक टल गया पटना मेट्रो का उद्घाटन

    August 6, 2025

    शराब पार्टी कर रहे युवकों की कार ने वृद्ध महिला को कुचला, एक गिरफ्तार, तीन फरार

    August 6, 2025

    बानो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग फिर तेज, अरुण जोशी ने लिखा जीएम को पत्र

    August 6, 2025

    राजधानी में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गो’ली

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.