Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जनता को गुमराह कर रही झामुमो महागठबंधन की सरकार : सुदेश कुमार महतो
    झारखंड

    जनता को गुमराह कर रही झामुमो महागठबंधन की सरकार : सुदेश कुमार महतो

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई झामुमो महगठबंधन की सरकार के ढाई वर्ष निराशाजनक व विकास विरोधी रहे हैं और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

    श्री सुदेश महतो ने शनिवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बेड़ो मंडल के विभिन्न पंचायतों में आयोजित जन चौपाल में कहा कि चाहे प्रत्येक वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात हो या बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, सारे वादें सिर्फ चुनावी भाषणों एवं मेनिफेस्टो के पन्नों तक सीमित रह गए। अपने हर चुनावी भाषण में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा में अपनी ही बातों से मुकर गए। आरक्षण को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई। इससे यह साफ साबित हो चुका कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर बस समय काट रही है। आज झारखंडी संसाधनों का दोहन चरम पर है। शासन एवं प्रशासन के संरक्षण में राज्य के खनिज संपदाओं की लूट जारी है।

    श्री महतो ने कहा कि अब जनता खुद वर्तमान सरकार के कार्यों का आंकलन करने लगी है और उनकी कथनी और करनी में अंतर भी जनता बखूबी समझ चुकी है।

    ज्ञात हो कि आगामी 23 जून को मांडर विधानसभा के लिए उपचुनाव निर्धारित है। इसी क्रम में आज बेड़ो मंडल में आयोजित जन चौपाल में श्री महतो ने जनता से सीधा संवाद कर एनडीए की उम्मीदवार एवं भाजपा नेत्री शगंगोत्री कुजूर के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील की। आज जिन पंचायतों में श्री महतो ने जन चौपाल को संबोधित किया उसमें बेड़ो, टेरो, करांजी, पुरियो एवं जरिया पंचायत मुख्य रूप से शामिल थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में काफिला मोटर के सेल्स मैनेजर को पलामू में मारी गोली, गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर
    Next Article चतरा : बालेश्वर भुईया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025
    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    June 19, 2025

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025

    बिहार पुलिस को मिली 618 नई गाड़ियां, CM नीतीश ने किया लोकार्पण

    June 19, 2025

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.