Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 7:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DC मंजुनाथ की देखरेख में हुई 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से सफल बंदोबस्ती
    झारखंड

    DC मंजुनाथ की देखरेख में हुई 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से सफल बंदोबस्ती

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उत्पाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में नई उत्पाद नियमावली 2025 के तहत 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती ई-लॉटरी के माध्यम से सफलतापूर्वक की गई। इस पूरी प्रक्रिया की अध्यक्षता DC मंजुनाथ भजन्त्री ने की। कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इस बार लॉटरी प्रक्रिया में कुल 1752 आवेदकों ने भाग लिया। दुकानों को 87 समूहों में बांटा गया था। शुरुआत उन तीन दुकानों की लॉटरी से हुई, जिनके लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए थे। इनकी लॉटरी पहले डेमो के रूप में कराई गई, फिर शेष दुकानों की ई-लॉटरी ऑनलाइन प्रणाली से सभी आवेदकों की उपस्थिति में की गई।

    प्रत्येक दुकान के लिए तीन विजेताओं (प्रथम, द्वितीय और तृतीय) के नाम घोषित किए गए हैं। यदि पहला विजेता तय शुल्क समय पर जमा नहीं करता है, तो मौका दूसरे और तीसरे विजेता को दिया जाएगा।

    इस प्रक्रिया से सरकार को कुल 6 करोड़ 18 लाख 86 हजार 280 रुपये का राजस्व केवल आवेदन शुल्क के रूप में प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को उत्पाद राजस्व के रूप में 736 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 01 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक 449 करोड़ रुपये की प्राप्ति का अनुमान है।

    DC ने जानकारी दी कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिसमें ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी आवेदकों और अधिकारियों की उपस्थिति में बंदोबस्ती प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

    Also Read : दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    application fee collectorate auditorium District Administration e-lottery financial year 2025-26 government scheme Government Settlement jharkhand Jharkhand news Manjunath Bhajantri Minimum Guarantee Revenue New Product Rules 2025 Online Lottery Product Department Product Shop Lottery ranchi Retail Product Shops Revenue Receipt Settlement Process transparency आवेदन शुल्क ई-लॉटरी उत्पाद दुकान लॉटरी उत्पाद विभाग ऑनलाइन लॉटरी खुदरा उत्पाद दुकानें जिला प्रशासन झारखंड झारखंड समाचार नई उत्पाद नियमावली 2025 न्यूनतम गारंटी राजस्व पारदर्शिता बंदोबस्ती प्रक्रिया मंजुनाथ भजन्त्री रांची राजस्व प्राप्ति वित्तीय वर्ष 2025-26 समाहरणालय सभागार सरकारी बंदोबस्ती सरकारी योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    August 22, 2025
    Latest Posts

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025

    DC मंजुनाथ की देखरेख में हुई 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से सफल बंदोबस्ती

    August 22, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.