रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वाधान में बिशप स्कूल बहु बाजार में प्रतिभा सम्मान समारोह सह बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया. जिसमें पिछले दिनों ग्रेडिंग में सफल रहे कराटे खिलाड़ियों के बीच बेल्ट वितरण किया गया. बिशप स्कूल के प्रिंसिपल आईए जैकप और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया. प्रिंसिपल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभा की कमी नहीं है स्कूल के कराटे खिलाड़ियों में, बस जरूरत है उसे निखारने की. शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए लक्ष्य को निर्धारित करना जरूरी है. तभी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर अकादमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और कई खेल प्रेमी मौजूद थे. बेल्ट पाने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट प्रियांशु झा, आकांक्षा कुमारी, राहुल कुमार सोनकर, दिव्यांश, राजवंश, अब्दुल अहद साबिर, श्रेयांश प्रसाद, निखिल टोप्पो, शयनतन सरकार, नवीन प्रीतेश तिर्की, आयुष्मान मुखर्जी, रव्या ईवा कुजुर, अरहम अख्तर शामिल है. वहीं ऑरेंज बेल्ट पाने वालों में अभिज्ञान कुमार, पलक रुंडा, आर्यन कुमार, अनुपम डंग, ओमों टोपनो, श्रेष्ठा शेखर, सिद्धांत थापा, रोहित कुमार, सोनकर आद्या, आयशा विश्वकर्मा, आसिफ अंसारी, अरनव सिंह, हर्ष राज, माहिका कुमारी, सिमरा सोहेल, सामर्थ शर्मा हुजैफा अनवर शामिल हैं.
बेल्ट सेरेमनी में बिशप स्कूल के सफल कराटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

