जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कालेज के स्टूडेंट्स आज सुबह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके कदमा स्थित कार्यालय में मिलकर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा था. माननीय मंत्री ने उनको आश्वासन दिया था के संध्या के समय वह कॉलेज जाकर इन समस्याओं को देखेंगे.इसी के तहत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रविवार को जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे.इस दौरान उन्होंने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल, शौचालय, खेल का मैदान,ऑडिटोरियम आदि का निरीक्षण किया.निरीक्षण के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री कॉलेज परिसर में एलएनटी के द्वारा बनाए जा रहे नए अस्पताल भवन की जानकारी ली.उसके बाद वे एलएनटी के अधिकारियों से मिलकर काम के वस्तुस्थिति से अवगत हुए.इस दौरान उन्होंने कॉलेज के स्टूडेंट्स से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान शीध्र होगा.करीब एक घंटे कॉलेज में रहने के पश्चात मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा कि एमजीएम कॉलेज सरकार की एक संस्था है और यहां से अच्छे डॉक्टर का निर्माण होता है,लेकिन यहां पर कई खामियां है उसे दूर करने के उद्देश्य से ही उनका दौरा है .यहां पर क्या खामियां है उसकी जानकारी लेने आएं हैं. ताकि इन खामियां को दूर किया जा सके.
एमजीएम मेडिकल कालेज के स्टूडेंट्स ने की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

