Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में कोयले की ढुलाई ठप, वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित है कर्मचारी
    झारखंड

    जामताड़ा में कोयले की ढुलाई ठप, वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित है कर्मचारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026Updated:April 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हड़ताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : बकाया वेतन की मांग को लेकर जामताड़ा रेलवे साइडिंग के कर्मियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का असर ऐसा पड़ा कि कोयले की ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई है और पूरे इलाके में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई है।

    साइडिंग में खड़े हैं डंपरों के लंबे-लंबे काफिले

    चितरा कोल माइंस से कोयला लेकर आने वाले डंपर साइडिंग परिसर में ही फंसे हुए हैं। हालत यह है कि डंपरों की कतार दुमका रोड तक पहुंच गई है। काम पूरी तरह रुकने से ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी चरमरा गया है।

    दो महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मियों में नाराजगी

    हड़ताल पर बैठे कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसी वजह से उन्होंने काम बंद कर दिया है। कर्मी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जब से नई ट्रांसपोर्ट कंपनी आई है, तब से भुगतान रुका हुआ है।

    कंपनियां एक-दूसरे पर डाल रही जिम्मेदारी

    कर्मियों का आरोप है कि एमजीएम और जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी वेतन भुगतान को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं। दोनों कंपनियों के अधिकारी अलग-अलग आते हैं और हर बार दूसरी कंपनी पर जिम्मेदारी डालकर निकल जाते हैं।

    पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

    कर्मी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले शर्मा ट्रांसपोर्ट के समय भी दो महीने का वेतन नहीं मिला था। कंपनी काम छोड़कर चली गई, लेकिन कर्मचारियों का पैसा नहीं दिया गया।

    साफ चेतावनी: वेतन मिले बिना काम नहीं

    कर्मियों ने साफ कर दिया है कि जब तक बकाया वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इस फैसले के बाद कोयले की ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई है।

    अधिकारियों तक पहुंची बात, लेकिन पहल नहीं

    हड़ताल की सूचना ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी वजह से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

    Also Read : पाकुड़ नगर परिषद प्रतिनिधियों की DC से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

    breaking news Jamtara Chitra coal mines coal transportation halted Dumka road jam dumper queue ECL Jharkhand Jai Ambe transport Jamtara News Jharkhand industry news labor issue Latest news MGM transport pending salary issue railway siding strike Today News transport company dispute Trending News Workers' Protest Workers' Strike
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ नगर परिषद प्रतिनिधियों की DC से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा
    Next Article वन विभाग की घंटों मशक्कत के बाद कुंआ से निकला हांथी, ग्रामीणों में दिखी खुशी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.