Giridih (Goswami Naresh Nath) : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की है। मालूम हो कि 7 जून 2019 को भलुवा बिसनपुर गांव में कलीम अंसारी पिता स्व. जफीर मिया की हत्या हुई थी। इस मामले में बिरनी थाना में कांड संख्या 90/2019 दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में कुल सात लोगों को आरोपी पाया गया। आरोपियों के नाम हैं – नासिर मियां, शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन, गुलाम रसूल, अहमद राजा, जुबेदा खातून, सहाना खातून और अलाऊद्दीन अंसारी।

इनमें से अहमद राजा पुलिस की कस्टडी में हैं। वहीं, शाहिद अहमद उर्फ गोल्डन और गुलाम रसूल अभी फरार हैं। कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दी थी, जबकि फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया था। आज यानी बुधवार को बिरनी थाना भरकट्टा के ओपी की टीम ने फरार आरोपियों के घर जाकर कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि शेष फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है।

Also Read : विटामिन डी की कमी से शरीर और त्वचा पर दिखा सकते हैं ये संकेत… जानें
Also Read : धनबाद में जहरीली गैस रिसाव: राहत अभियान दूसरे दिन भी जारी
Also Read : गांधी मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग पर रोक, मैदान के सौंदर्यकरण का फैसला


