Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन के लिए किए जा रहे ब्लास्ट को रोकें, ग्रामीणों को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करें : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन के लिए किए जा रहे ब्लास्ट को रोकें, ग्रामीणों को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करें : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त देवघर और झारखण्ड पुलिस को निदेश दिया है कि जसीडीह में किये जा रहे ब्लास्ट पर पूर्ण रूप से रोक लगाएं।

    • भू-माफियाओं पर विस्फोट का आरोप

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि घोरलास, जसीडीह स्थित घोरलास गांव में भू-माफिया हर दिन ब्लास्ट करते हैं, जिससे गांव वालों का जीना मुहाल है। जहां ब्लास्ट हो रहा है उससे 500 फीट पर स्कूल व 300 फीट पर रेलवे ट्रैक है। उपरोक्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त देवघर और झारखण्ड पुलिस को इसके रोकथाम के लिए निदेश दिया।

    • ग्रामीणों की परेशानी दूर करें..

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त सरायकेला को आसनबनी पंचायत के दो गांव में फ्लाई एश डस्ट की डंपिंग से ग्रामीणों को हो रही से परेशानी से मुक्त करने एवं मामले की जांच का निदेश दिया है।

    • कृषि योग्य भूमि हो रही है खराब

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि चांडिल प्रखंड के आसनबनी पंचायत स्थित ईच्चापुर एवं चाईपुर के ग्रामीण फ्लाई एश डस्ट की डंपिंग से परेशान हैं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यह कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। डस्ट उनके घरों, उनके भोजन को दूषित कर रहा है। उनके खेती योग्य भूमि भी खराब हो रही है। मामले की जानकारी पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल को दी गई। लेकिन ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हुई।

    • युवा वैज्ञानिक के सपनों को पंख दें

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त धनबाद को उभरते हुए वैज्ञानिक मो. रियासत अली को हर संभव सहायता देने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्रालय के विंग डीआरडीओ(DRDO) और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार से आग्रह किया है कि युवा वैज्ञानिक द्वारा निर्मित मॉडल का आंकलन व अध्ययन कर उसके राष्ट्र निर्माण के सपने को पूरा करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने रियासत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने राज्य को गौरवान्वित किया है।

    • रियासत ने बनाया थर्मोकोल के जेट का मॉडल

    धनबाद निवासी रियासत ने थर्मोकोल की मदद से जेट का मॉडल बनाकर उसका परीक्षण भी किया। मॉडल की प्रशंसा सिंफर के वैज्ञानिकों द्वारा भी की गई थी।

    • मदद नहीं मिल रही, मजदूरी को हूं विवश

    मुख्यमंत्री को रियासत ने बताया कि वह देश के लिए कुछ करना चाहता। लेकिन वह आर्थिक रूप से कमजोर है। दो वर्ष से दर दर भटक कर अब हालात इतने बुरे हैं कि परिवार चलाने के लिये उसे मजदूरी करना पड़ रहा है। कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम का बदला मिजाज, 4 दिनों तक बारिश की संभावना
    Next Article रांची: चान्हो में नाबालिग के साथ गांव के ही दो नबालिगों ने किया दुष्कर्म

    Related Posts

    झारखंड

    सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार बना धोखे की कहानी, दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    झारखंड

    धनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    August 3, 2025
    गिरिडीह

    झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार बना धोखे की कहानी, दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025

    धनबाद में 13 एकड़ में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    August 3, 2025

    झारखंड में बनने जा रहे हैं दो नए चिड़ियाघर और टाइगर सफारी

    August 3, 2025

    गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, 4 अगस्त से मिलेगी सुविधा

    August 3, 2025

    रांची में आज छह घंटे बिजली रहेगी गुल, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.