Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 10:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»फिर वंदे भारत पर हुई पत्थरबाजी, गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन में टूटी खिड़की
    बिहार

    फिर वंदे भारत पर हुई पत्थरबाजी, गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन में टूटी खिड़की

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वंदे भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26502) पर एक बार फिर पत्थरबाजी हुई है। यह घटना मेहसी-मोतीपुर के बीच महम्मदपुर बलमी गांव के पास हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे कोच C-6 की सीट नंबर 1 और 2 की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि गनीमत रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह पत्थरबाजी बीते कल हुई है।

    सीसीटीवी में बच्चे दिखे पत्थर फेंकते

    इस वारदात के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में करीब 10 साल के कुछ बच्चे पत्थर फेंकते नजर आए हैं। उनकी पहचान और उम्र का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद टूटे शीशे को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बदला गया।

    पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

    यह पहली बार नहीं है जब इस रूट पर पत्थरबाजी हुई हो। इससे पहले 30 जून को भी मोतीपुर आउटर सिग्नल के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिसमें दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। रेलवे लगातार इन घटनाओं को रोकने के प्रयास कर रहा है।

    जागरूकता अभियान और हाईटेक सुरक्षा

    आरपीएफ ने मोतीपुर और महम्मदपुर बलमी गांव में जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें लोगों को बताया गया कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनी अपराध है। वंदे भारत ट्रेनों में अब KAVACH सिस्टम और हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिससे घटनाओं की रिकॉर्डिंग और जांच में मदद मिल रही है।

    पिछले कुछ महीनों में बिहार और उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेनों पर कई बार पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। अप्रैल में भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत और जून में गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत पर भी पत्थरबाजी हो चुकी है।

     

    attack on train Bihar CCTV footage Gorakhpur-Patliputra train railway awareness campaign Railway News railway property safety railway safety Railway Update RPF stone pelting train accident Uttar Pradesh Vande Bharat Express आरपीएफ उत्तर प्रदेश गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन ट्रेन पर हमला ट्रेन हादसा पत्थरबाजी बिहार रेलवे अपडेट रेलवे जागरूकता अभियान रेलवे न्यूज रेलवे संपत्ति सुरक्षा रेलवे सुरक्षा वंदे भारत एक्सप्रेस सीसीटीवी फुटेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन का पहला मंगला गौरी व्रत कल, माता पार्वती को कैसे करें प्रसन्न? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
    Next Article नाले में मिला युवती की अर्धन’ग्न बॉडी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अरुण सिन्हा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कुम्हरार सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

    October 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार पर बड़ा डिसिजन : IRCTC होटल घोटाला मामले में फैसला आज

    October 13, 2025
    बिहार

    जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 100 से ज्यादा नाम होंगे शामिल

    October 13, 2025
    Latest Posts

    झारखंड से अफीम लेकर बहादुरगढ़ पहुंचे महिला-पुरुष गिरफ्तार, 2.7 किलो अफीम बरामद

    October 13, 2025

    अरुण सिन्हा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कुम्हरार सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

    October 13, 2025

    बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार पर बड़ा डिसिजन : IRCTC होटल घोटाला मामले में फैसला आज

    October 13, 2025

    भारत VS वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: चौथे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा बरकरार

    October 13, 2025

    शेयर बाजार में भारी गिरावट : ट्रंप के 100% टैरिफ से वैश्विक बाजार डगमगाए, सेंसेक्स 451 अंक नीचे खुला

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.