Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 7:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»आरबीआई के विकास अनुमान घटाने से लुढ़का शेयर बाजार
    कारोबार

    आरबीआई के विकास अनुमान घटाने से लुढ़का शेयर बाजार

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा चालू वित्त वर्ष का विकास अनुमान 6.1 प्रतिशत से घटाकर पाँच प्रतिशत करने से घरेलू बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई तथा घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुये।
    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.70 अंक यानी 0.17 प्रतिशत टूटकर 40,779.59 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट में 12,018.40 अंक पर बंद हुआ।
    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पाँचवीं मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन वित्त वर्ष 2019-20 का आर्थिक विकास दर अनुमान घटाकर पाँच प्रतिशत कर दिया। इससे बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में जबरदस्त बिकवाली देखी गयी। आईटी एवं टेक क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली ने बीच में बाजार को सँभालने की कोशिश की लेकिन अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ।
    सेंसेक्स 137.85 अंक की बढ़त में 40,988.14 अंक पर खुला और मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले तक हरे निशान में रहा। मौद्रिक नीति में विकास अनुमान घटाने से अचानक इसका ग्राफ नीचे आया और यह 40,720.17 अंक तक टूट गया। कारोबार की समाप्ति से पहले 41,002.41 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में गत दिवस की तुलना में 70.70 अंक टूटकर 40,779.59 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियाँ लाल निशान में रहीं।
    सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल ने करीब तीन फीसदी का नुकसान उठाया। टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर भी दो फीसदी से अधिक टूटे। टीसीएस के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े।
    निफ्टी 28.05 अंक की बढ़त में 12,071.25 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,081.20 अंक और निचला स्तर 11,998.75 अंक रहा। अंत में यह गत दिवस के मुकाबले 24.80 अंक नीचे 12,018.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियाँ लाल निशान में रहीं।
    बीएसई में कुल 2,673 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,350 में बिकवाली और 1,129 में लिवाली का जोर रहा जबकि 194 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित रहे।
    मझोली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 0.32 प्रतिशत टूटकर 14,855.04 अंक पर आ गया। छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप 0.02 फीसदी की बढ़त में 13,455.23 अंक पर बंद हुआ।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर के नेतृत्व में कोल्हान क्षेत्र की तस्वीर बदल गईः रमेश हांसदा
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा, टोकन सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठने की हो व्यवस्था

    Related Posts

    कारोबार

    अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड

    July 6, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    Latest Posts

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    मुहर्रम ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है : मंत्री इरफान अंसारी

    July 6, 2025

    नशाखोरी के खिलाफ जदयू का प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन…

    July 6, 2025

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.