Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 5:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ट्रेड यूनियनों का राज्यव्यापी अभियान इस दिन से होगा शुरू
    झारखंड

    ट्रेड यूनियनों का राज्यव्यापी अभियान इस दिन से होगा शुरू

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 20 मई 2025 को राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत, 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सभा आयोजित करेगा। इससे पहले, संयुक्त मंच का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।

    यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। मौके पर कहा गया कि ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच की ओर से 18 मार्च को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मजदूर सम्मेलन में घोषित 20 मई की देशव्यापी आम हड़ताल को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित करते हुए नौ जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

    संयुक्त मंच की ओर से जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने वर्तमान हालात की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। देश के जिम्मेदार और देशभक्त नागरिकों के रूप में तमाम तैयारियां पूर्ण होने के बावजूद हड़ताल को स्थगित किया गया है।

    संयुक्त मंच ने बताया कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक और गंभीर चिंता में डाल दिया है। ट्रेड यूनियनों ने इस कायरतापूर्ण हमले की तीव्र निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई का समर्थन किया है। देश के मजदूर वर्ग की एकता और आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की गई है। साथ ही मंच ने सरकार से यह मांग की है कि मध्य प्रदेश के एक मंत्री सहित सभी विभाजनकारी व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

    संयुक्त मंच ने यह भी कहा कि देश में हड़ताल की घोषणा और लाखों नोटिसों के बावजूद, केंद्र और कई राज्य सरकारों के संरक्षण में नियोक्ता वर्ग मजदूरों पर हमले जारी रखे हुए हैं। काम के घंटों में मनमानी वृद्धि, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों का उल्लंघन और ठेका मजदूरों की गैरकानूनी छंटनी आम हो गई है। यह सब कुख्यात श्रम संहिताओं को चुपचाप लागू करने की साजिश का हिस्सा है। इतना ही नहीं, ट्रेड यूनियनों की लगातार मांग के बावजूद सरकार ने अब तक न तो किसी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की है, न ही भारतीय श्रम सम्मेलन बुलाया है।

    मौके पर कहा गया कि विभिन्न सहयोगी यूनियनें 20 मई को अलग-अलग समय पर कार्यस्थलों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इन प्रदर्शनों में चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने और श्रमिकों की 17 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    संयुक्त मंच ने सभी श्रमिकों, कर्मचारियों, जन संगठनों, छात्र-युवाओं, महिलाओं और किसानों से अपील की है कि वे इस संघर्ष को और अधिक मजबूत बनाएं और कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें।

    इस मौके पर इंटक के लीलाधर सिंह, एटक के अशोक यादव, एक्टू के शुभेंदु सेन, सीटू के अनिर्बान बोस, प्रतीक मिश्रा, टीयूसीसी के राजेश यादव, बेफी के एमएल सिंह, कनक चौधरी ने संबोधित किया।

    Also Read : चिराग पासवान ने की CM नीतीश कुमार से मुलाकात… जानें क्यों

    20 मई 2025 Jharkhand protest ranchi news Trade Union Rally Workers' Rights अल्बर्ट एक्का चौक केंद्रीय ट्रेड यूनियन झारखंड ट्रेड यूनियन ट्रेड यूनियन प्रदर्शन ट्रेड यूनियन सभा प्रधानमंत्री को ज्ञापन मजदूर आंदोलन यूनियन रैली रांची राज्यव्यापी अभियान श्रमिक अधिकार श्रमिक संगठन संयुक्त मंच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेलगाम बस ने महिला को मा’री टक्कर, फिर…
    Next Article उत्तराखंड में 20 मई तक भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग सेंट्रल जेल में DC-SP की रेड, सेल-अस्पताल-कैंटीन से लेकर पार्किंग तक को खंगाला

    August 19, 2025
    झारखंड

    SSP चंदन सिन्हा ने दिया निर्देश और लालपुर पुलिस ने खोज निकाले छह लोगों के गुम हुए मोबाइल

    August 19, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    August 19, 2025

    हजारीबाग सेंट्रल जेल में DC-SP की रेड, सेल-अस्पताल-कैंटीन से लेकर पार्किंग तक को खंगाला

    August 19, 2025

    SSP चंदन सिन्हा ने दिया निर्देश और लालपुर पुलिस ने खोज निकाले छह लोगों के गुम हुए मोबाइल

    August 19, 2025

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटलों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार

    August 19, 2025

    अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली कॉलेज छात्रा की बॉडी, पुलिस जुटी जांच में

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.