Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गरीब परिवारों को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील, स्मार्ट सिटी के मुसाटोली के प्रभावित परिवारों को मिलेगी जमीन
    झारखंड

    गरीब परिवारों को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील, स्मार्ट सिटी के मुसाटोली के प्रभावित परिवारों को मिलेगी जमीन

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार प्रदेश के गरीब परिवारों को लेकर बेहद संवेदनशील है। पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी एबीडी क्षेत्र के मुसाटोली में वर्षों से रह रहे करीब दो दर्जन परिवारों को बसाने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव और राज्य सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे के निर्देश पर बुधवार दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें रांची जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता श्री राजेश बरवार और नामकुम के अंचलाधिकारी श्री विनोद प्रजापति मौजूद रहे। इधर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से मुसाटोली के प्रभावित परिवारों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था।

    बैठक में प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत करते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार ने आश्वस्त किया कि सरकार आपके बेहतर पुनर्वास के साथ साथ आपके लिए रोजगार और अन्य समस्याओं के समाधान में भी आपके साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों की मांग पर सूडा निदेशक ने उन्हें बताया कि सरकार शहरी क्षेत्र में जमीन की बंदोबस्ती नहीं कर सकती है। जब प्रभावित परिवारों ने शहर के आसपास भूखंड की मांग की तो सूडा निदेशक ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि
    इनके पुनर्वास के लिए बेहतर और सुरक्षित जगह की पहचान करें । रांची के एसी राजेश बरवार और सीओ नामकुम बिनोद प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन इसपर काम कर जल्द ही उचित कदम उठाएगा ताकि उनका पुनर्वास हो सके।

    स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अमित कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि इस बस्ती के युवाओं को स्मार्ट सिटी में चल रही विकास योजनाओं में ही रोजगार का अवसर मिले। उन्होंनें सभी परिवारों से कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और इसके लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है।

    बैठक में मौजूद डेवीड आईऩ और सोमा सांगा ने खुशी जताते हुए कहा कि अब हमें नई उम्मीद जगी है कि हमें सरकार सम्मान के साथ पुनर्वास कराएगी और हमें भी अपने ही शहर में रोजगार मिलेगा। इसके लिए दोनों ने मुख्यमंत्री,नगर विकास सचिव और स्मार्ट सिटी सीईओ तथा रांची जिला प्रशासन का आभार जताया।

    संतोष तिग्गा और सुनील मिंज ने भी जिला प्रशासन और स्मार्ट सिटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम लोग कई दिनों से सहमे हुए थे कि कहीं हम सड़क पर न आ जाएं पर, आज की बैठक से एक नई उम्मीद जगी है।

    बैठक में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ श्री अमित कुमार,रांची के अपर समाहर्ता श्री राजेश बरवार,नामकुम सीओ श्री बिनोद प्रजापति,स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार,एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेडी त्रिपाठी,स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार, राजस्व प्रबंधक रवि पांडेय, लीगल एक्सक्यूटिव सतीश कुमार,प्रभास कुमार के साथ साथ जुडको तथा एलएनटी की ओर से भी कई प्रबंधक मौजूद थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवासेपुर डबल मर्डर कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या , मुख्य आरोपित सद्दाम गिरफ्तार
    Next Article देवघर: एसपी की सख्ती ने दिखाया असर, कुख्यात साइबर ठग एनामुल हक उर्फ कड़वा मौलवी हुआ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.