Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 4:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना को मात देकर काम पर लौटे एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, होम आइसोलेशन में रहकर कई मामलों का किए खुलासा
    झारखंड

    कोरोना को मात देकर काम पर लौटे एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, होम आइसोलेशन में रहकर कई मामलों का किए खुलासा

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : आज के समय में कोरोना संक्रमण की समस्या से हर इंसान पीड़ित है। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बहुत कम समय में कोरोना को मात देकर काम पर लौट आये है।शनिवार को एसएसपी अपने कार्यालय आ कर आम जनता की समस्या से रूबरू हुए। लंबे समय से ऑफिस में पड़े काम का निबटारा किए।
    गौरतलब है कि लॉकडाउन के वक्त से ही सुरेंद्र कुमार झा ड्यूटी पर कोरोना योद्धा की तरह डटे थे। लेकिन ड्यूटी के दौरान ही वे भी कोरोना संक्रमित हो गये थे। बीते 21 सितंबर को रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी। कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद सुरेंद्र कुमार झा होम अपने ही घर पर होम आइसोलेशन में थे।

    होम आइसोलेशन में रहते हुए कई बड़े मामलों की मॉनिटरिंग की

    करीब 25 दिन होम आइसोलेशन में रहते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कई बड़े मामले की मॉनिटरिंग की। बीते 5 अक्टूबर को रांची के चर्चित मुकेश जालान हत्याकांड का एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया था। इस मामले में तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के खुलासे में वर्तमान सुखदेव नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू फेल रहे तो पूर्व थाना प्रभारी संजय कुमार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पूरे मामले की जांच की जिम्मेवारी दी थी। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कड़ी मेहनत और बेहतर अनुसंधान की बदौलत कांड का पर्दाफाश कर लिया। वहीं पूरे मामले की एसएसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसके अलावा बीते 12 अक्टूबर को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की पहल पर पांच लाख का इनामी नक्सली बोयदा पाहन ने अपने तीन साथियों के साथ सरेंडर किया था। सभी नक्सलियों ने रांची पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआइजी अखिलेश कुमार झा और डीसी छवि रंजन के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया था।

    Jharkhand news Latest news Online news सुरेंद्र कुमार झा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
    Next Article पलामू : महिला ने 2 बच्चों के साथ की खुदकुशी, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.