Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने अधिकारियों के साथ किया संवाद, जनता से की ये अपील
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने अधिकारियों के साथ किया संवाद, जनता से की ये अपील

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. एसएसपी किशोर कौशल ने डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. इसके अलावा उन्होंने जनता से भी शांति से त्योहार मनाने की अपील की है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान देने की बात कही. रविवार को उन्होंने सीसीआर परिसर में पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ संवाद किया, जहां उन्हें कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. एसएसपी ने बताया कि शहर में 20 पीसीआर वाहन और 60 बाइक पेट्रोलिंग टीमें तैनात रहेंगी. सभी जवानों को निर्देश दिया गया कि पीसीआर वाहनों को एक ही जगह पर खड़ा न किया जाए और नियमित गश्त करते रहें. उन्होंने फुट पेट्रोलिंग को भी बढ़ावा दिया. साथ ही कहा कि यदि वाहन रुका हो तो उसमें केवल चालक ही मौजूद रहे.

    हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना

    एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं. पुलिस ने आग्रह किया है कि भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर न साझा करें. यदि कोई भड़काऊ सामग्री देखी जाए, तो उसे 24×7 काम करने वाले मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7091091825 या 9508280796 पर सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

     

     

    24x7 एसएसपी किशोर कौशल गश्त जमशेदपुर जिला पुलिस टाइगर मोबाइल डीएसपी त्योहार थाना प्रभारियों दुर्गा पूजा पहचान गुप्त. पीसीआर फुट पेट्रोलिंग बैठक भड़काऊ सामग्री भाईचारा शांति श्रद्धालुओं सुरक्षा तैयारियाँ सूचना सोशल मीडिया हेल्पलाइन नंबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगठबंधन सरकार के सामने बौनी पड़ गई भाजपा : केशव महतो
    Next Article सेंट स्टीफन ऑर्थोडॉक्स चर्च का डायमंड जुबली सेलिब्रेशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.