Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 6:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, पहुंचे मालदीव, आज ही होना था इस्तीफे का एलान
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, पहुंचे मालदीव, आज ही होना था इस्तीफे का एलान

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलंबो। संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। वह भागकर मालदीव पहुंचे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। वह किस तरह भागने में कामयाब रहे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद राजपक्षे यहां से भागकर किसी अज्ञात जगह चले गए थे। उनके इस्तीफे का 13 जुलाई यानी आज आधिकारिक एलान होना था। गोतबाया राजपक्षे का हस्ताक्षरित इस्तीफा एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दिया गया था जो इसे संसद अध्यक्ष को सौंपेंगे। 13 जुलाई को इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी। श्रीलंका में सड़क पर विरोध को देखते हुए अब सर्वदलीय सरकार बनने पर मंत्रिमंडल इस्तीफा देगा।

    इससे पहले श्रीलंका के पूर्व वित्तमंत्री और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे की देश छोड़कर भागने की कोशिश नाकाम रही। बासिल को कोलंबो हवाई अड्डे के वीआईपी टर्मिनल से देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन एक आव्रजन अधिकारी ने उन्हें पहचान लिया और उनकी यात्रा को क्लीयरेंस देने से इनकार कर दिया।

    बताया जा रहा है कि वह दुबई या अमेरिका भागने की कोशिश में थे। वह सुबह 12:15 बजे चेक इन काउंटर पर पहुंचे और वहां 3:15 बजे तक रहे। उन्हें एयरपोर्ट पर लोगों के पहचान लिया और आव्रजन अधिकारी के क्लीयरेंस देने से मना करने पर उन्हें हवाई अड्डा छोड़कर वापस लौटना पड़ा। बता दें कि देश में शक्तिशाली राजपक्षे परिवार के खिलाफ जन आक्रोश को देखते हुए 71 वर्षीय बासिल ने पहले ही वित्तमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    श्रीलंका में हालात इतने खराब हो गए हैं कि एंबुलेंस चलाने के लिए भी डीजल-पेट्रोल नहीं बचा है। एंबुलेंस सेवा ने जनता से कॉल न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम सेवा देने में असमर्थ हैं। लोगों को एक वक्त का खाना भी अच्छे से नहीं मिल पा रहा है। खाने-पीने वाले उत्पादों के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। दाल की कीमतें तीन गुना बढ़ चुकी हैं। हालात इतने नाजुक हैं कि यहां भुखमरी और कुपोषण जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।

    International news Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : प्रधानखंता स्टेशन के पास निर्माणधीन रेलवे अंडरपास धंसा, 4 मजदूर दबे
    Next Article स्कूलों के इस्लामीकरण पर घिरी झारखंड सरकार, एनसीपीसीआर ने मांगी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.