Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : प्रधानखंता स्टेशन के पास निर्माणधीन रेलवे अंडरपास धंसा, 4 मजदूर दबे
    झारखंड

    धनबाद : प्रधानखंता स्टेशन के पास निर्माणधीन रेलवे अंडरपास धंसा, 4 मजदूर दबे

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। धनबाद रेलमंडल के प्रधानखंता स्टेशन के समीप छताकुली गांव के पास अंडरपास के धंसने से 4 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं, दो मजदूर घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीआरएम आशीष बंसल, अस्सिटेंट कमांडेंट आरपीएफ और जीआरपी के वरीय अधिकारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा डीआरएम और पुलिस प्रशासन को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया।

    ग्रामीणों के अनुसार रात में अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान रेलवे लाइन से मालगाड़ी गुजरी। जिसके बाद अचानक मिट्टी धंस गई। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन से 10 फीट नीचे मजदूर काम कर रहे थे। अंडरपास धंसने से 6 मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से 2 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन 4 अब भी मिट्टी में दबे हैं।

    हादसे के बाद डीआरएम के निर्देश पर तत्काल रेस्कयू टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई है। सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडेय ने बताया कि अभी घटना की वजह का अभी पता नहीं चला है। जांच टीम गठित की गई, जो इस मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी में दबने वाले मजदूरों में निरंजन महतो, पप्पू कुमार महतो, विक्रम कुमार महतो और सौरभ कुमार धीवर शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर बलियापुर थाने की पुलिस रात्रि 10 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. इससे लोगों में काफी आक्रोश हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोरंडा में बच्ची के साथ रेप मामला : पॉक्सो अदालत ने फैसला सुनाया, आरोपी दोषी करार
    Next Article श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, पहुंचे मालदीव, आज ही होना था इस्तीफे का एलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.