Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»27 जुलाई से भागलपुर से चलेगी विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
    झारखंड

    27 जुलाई से भागलपुर से चलेगी विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भागलपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IRCTC 27 जुलाई 2025 को भागलपुर से विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रही है। यह ट्रेन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी, जिसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन शामिल हैं।

    यह ट्रेन भागलपुर से जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, बोकारो, रांची, रायपुर और दुर्ग सहित कुल 14 स्टेशनों से होते हुए दक्षिण भारत की यात्रा करेगी। यात्रा की कुल अवधि 11 रात और 12 दिन की होगी, जो 7 अगस्त 2025 को समाप्त होगी।

    आईआरसीटीसी के अनुसार, इस यात्रा का शुल्क स्लीपर श्रेणी में 22,760 रुपये और थर्ड एसी में 39,990 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। इस टूर पैकेज में ट्रेन यात्रा, भोजन, बस से स्थानीय भ्रमण, होटल में आवास, टूर एस्कॉर्ट और यात्रा बीमा शामिल हैं।

    यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बुकिंग के लिए यात्री www.irctctourism.com वेबसाइट या कोलकाता स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    यह यात्रा रेल मंत्रालय की ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना के तहत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देना है।

    Also Read : चाईबासा के विचाराधीन कैदी की घाटशिला जेल में संदिग्ध मौ’त, तफ्तीश शुरू

    Bharat Gaurav train Dekho Apna Desh Ek Bharat Shrestha Bharat Indian Rail Tour IRCTC Special Train IRCTC Tour Packages IRCTC टूर पैकेज IRCTC स्पेशल ट्रेन Rameshwaram Darshan Religious Tour religious tourism South India Tour Tirupati Balaji Tour Train from Bhagalpur एक भारत श्रेष्ठ भारत तिरुपति बालाजी यात्रा दक्षिण भारत यात्रा देखो अपना देश धार्मिक पर्यटन धार्मिक यात्रा भागलपुर से ट्रेन भारत गौरव ट्रेन भारतीय रेल यात्रा रामेश्वरम दर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के विचाराधीन कैदी की घाटशिला जेल में संदिग्ध मौ’त, तफ्तीश शुरू
    Next Article इन चीजों को खाने से पहले जरूर करें ये काम, वर्ना फायदा के जगह होगा नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    बिहार

    बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.