Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा में स्पीकर ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रहा राजभवन
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा में स्पीकर ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रहा राजभवन

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी और राजभवन के बीच की तल्खियां एक बार फिर बढ़ने लगी हैं। झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने राजभवन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि विधानसभा के विशेष सत्रों में पारित प्रस्तावों को लागू करने में राजभवन लगातार अड़चन पैदा कर रहा है। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है।

    बता दें कि स्पीकर रवींद्रनाथ महतो झामुमो के वरिष्ठ नेता और नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।

    स्पीकर ने कहा है कि विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों की धार्मिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए सरना धर्म कोड लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया, लेकिन राजभवन ने इसे लौटा दिया।

    झारखंड में स्थानीयता (डोमिसाइल) तय करने के लिए 1932 के जमीन खतियान को आधार बनाने का बिल भी विधानसभा से पारित कर राजभवन को भेजा गया लेकिन वह भी लौटा दिया गया। इससे साफ लगता है कि राजभवन भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि यह धर्म कोड पारित हो गया होता तो इससे पता चलता कि देश में आदिवासी भाई-बहनों की संख्या कितनी है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह समझ से परे है।

    गौरतलब है कि जनवरी 2023 में तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति से संबंधित विधेयक को राज्य सरकार को वापस लौटा दिया था। उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में पारित संबंधित विधेयक झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और परिणामी सामाजिक-सांस्कृतिक और अन्य लाभों को ऐसे स्थानीय व्यक्तियों तक विस्तारित करने के लिए विधेयक 2022 की पुर्नसमीक्षा करने के लिए बिल को वापस राज्य सरकार को भेज दिया था।

    झारखंड सरकार ने बीते वर्ष 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरना-आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पास कराया था। विधानसभा ने गृह विभाग को प्रस्ताव पास होने की जानकारी दी थी। इसके बाद गृह विभाग ने कैबिनेट को जानकारी दी और राजभवन को सूचना देकर प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया।

    इधर स्पीकर के इस बयान पर पूर्व स्पीकर और रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्पीकर रवींद्रनाथ महतो का इस प्रकार बयान गरिमा के अनुकूल नहीं हैं। राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं और स्पीकर विधानसभा के संवैधानिक प्रमुख हैं। स्पीकर राजनीति से प्रेरित बयान दें, यह उचित नहीं है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : टीएसपीसी का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया और तारा चंद से पांच दिनों तक ईडी करेगी पूछताछ

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.