हजारीबाग: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है. झारखंड में भाजपा के एक प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर आने के बाद घमासान मच गया है. भाजपा के नेता कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया है. जिससे यह एहसास होने लगा है कि आने वाले समय में भाजपा के लिए अच्छा नहीं होने वाला है. सर्वप्रथम हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा सीट से आजसू नेता रोशन लाल चौधरी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध हुआ. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से दर्जनों भाजपा समर्थक प्रदेश कार्यालय पहुंचकर इसका विरोध जताकर संगठन मंत्री को ज्ञापन सोंपा. वहीं इसके ठीक दूसरे दिन गुरुवार को इचागढ़ से सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर आजसू से गठबंधन का जोरदार विरोध कर रहे हैं. पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता,कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा के आजसू से गठबंधन का खुला विरोध कर रहे हैं. पार्टी कार्यकर्ता इचागढ़ से भाजपा नेता अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में हटिया हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र के नेता कार्यकर्ता पहुंचकर अपनी बातों को रखा है. हटिया के भाजपा समर्थकों की मांग है कि यहां से नवीन जायसवाल को ही प्रत्याशी बनाया जाए. वही रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सी पी सिंह के टिकट काटने की बात को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं.
भाजपा के प्रत्याशियों के चयन पर हजारीबाग में बगावत की आहट

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

