Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सोटो ने चलाया जागरूकता अभियान, रिम्स के स्टूडेंट्स ने बताया अंगदान का महत्व
    झारखंड

    सोटो ने चलाया जागरूकता अभियान, रिम्स के स्टूडेंट्स ने बताया अंगदान का महत्व

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन झारखण्ड, रिम्स क्विज सोसाइटी और रिम्स कल्चरल सोसाइटी ने संयुक्त रूप से अंगदान जन जागरूकता अभियान चलाया. जिसके तहत रिम्स में एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग के छात्रों के लिए अंगदान के विषय पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों ने इन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. रिम्स क्विज सोसाइटी के बैनर तले फेस/टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 22 टीमों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को फेस/टी-शर्ट पेंटिंग के माध्यम से अंग दान और प्रत्यारोपण के बारे में अपना ज्ञान प्रदर्शित करना था. इसके अलावा बॉडी/टी-शर्ट पेंटिंग में कॉर्निया प्रत्यारोपण के माध्यम से कैसे किसी जरूरतमंद को रोशनी दी जा सकती है. फेस पेंटिंग से प्रदर्शित कर के एमबीबीएस 2022 बैच के आदित्य दिवाकर, नितीश तिवारी व अभिषेक प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल किया.

    वहीं एमबीबीएस 2021 बैच की मोनिका टुंगरिया, प्रथम आर्या व पियूष कुमार अंगदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी टी-शर्ट पर प्रदर्शित कर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं क्विज प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया. क्विज प्रतियोगिता के कई राउंड के माध्यम से अंग दान और प्रत्यारोपण पर प्रतिभागियों के ज्ञान, उनकी तीव्र सोच और त्वरित उत्तरों के आधार पर अधिकतम 72 अंकों के साथ एमबीबीएस 2022 बैच की नेहा और हर्ष विजेता घोषित किए गए. वहीं 50 अंकों के साथ एमबीबीएस 2021 बैच की मानवी और शैली दूसरे स्थान पर रहीं.

    पोस्टर पेंटिंग से दिया संदेश

    रिम्स कल्चरल सोसाइटी द्वारा पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने 31 जुलाई तक पोस्टर बना कर जमा किया था. जिसके पश्चात आज सभी प्रतिभागियों ने जजों के सामने पोस्टर प्रस्तुत किया और उनके द्वारा डिज़ाइन किये पोस्टर के विषय में जानकारी दी. पोस्टर प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2022 बैच की श्रृष्टि कुमारी प्रथम स्थान पर रही. वहीं एमबीबीएस 2019 बैच की अश्विनी उरांव दूसरे स्थान पर रही. सभी विजेताओं को 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा.

    इन रहा योगदान

    प्रतियोगिता में सोट्टो के नोडल पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन, एनाटॉमी विभाग से विभागाध्यक्ष प्रो डॉ ए के दुबे, डॉ डी कुमार, डॉ रीता कुमारी, डॉ आराधना सांगा, डॉ बबिता कुजूर, डॉ अनन्या प्रिया, डॉ कमेलिया चंदा मौजूद थी. आज के पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोट्टो से साल्विया शार्ली, स्वाति भगत, रितेश, तृप्ति, इंदु, शाहिद, अमित, रिद्धि, श्रीउत, वेदांत, रिधिमा, हर्ष, अर्शिया, लक्ष्य व अन्य सदस्यों के साथ 2022 बैच के वालेंटियर ने अहम भूमिका निभाई.

    अंगदान जागरूक रांची रिम्स सोटो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोचिंग हादसे की जांच करेगी सीबीआई, दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला
    Next Article लगातार बारिश राजधानी के लिए बनी आफत, NDRF टीम रेस्क्यू में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.